[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:असामाजिक तत्वों की हरकत से शहर में तनाव, लोगों का प्रदर्शन; पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:असामाजिक तत्वों की हरकत से शहर में तनाव, लोगों का प्रदर्शन; पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:असामाजिक तत्वों की हरकत से शहर में तनाव, लोगों का प्रदर्शन; पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

भीलवाड़ा : कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ला चौराहा से हरणी महादेव रोड पर स्थित मंदिर पर रविवार सुबह असामाजिक तत्वों की हरकत से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। घटना से शहर में तनाव की स्थिति हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संतों-महंतों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। नियत समय तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज करके उन्हें हटाया। इस दौरान एएसपी विमल सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों सहित लगभग दो सौ जवान वहां तैनात रहे। इस दौरान कुछ देर पथराव भी हुआ। कुछ लाेगाें के चोटें भी आई। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, इसी दौरान दूसरी ओर कुछ व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। पुलिस जवान को भी चोट आई। पुलिस वाहन का कांच फूट गया।

इस संबंध में भी पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। शाम करीब 6:30 बजे कलेक्टर नमित मेहता भी घटना स्थल पर आए। एसपी से चर्चा करके घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही हैं। कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने गोवंश अधिनियम व सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का मुकदमा दर्ज किया।

उधर संतों ने एसपी से मुलाकात करके आरोपियों को सोमवार सुबह 9 बजे तक गिरफ्तार करने की मांग की। तय समय अवधि में आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भीलवाड़ा बंद की चेतावनी दी। एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस की गश्त व निगरानी जारी है। जल्दी से जल्दी इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विहिप विभाग मंत्री विजय ओझा, महानगर संयोजक वेदव्यास, मनोज सोनी, भारत गेंगट, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख बालमुकुंद शर्मा व आरएसएस के रविंद्र जाजू आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंदिर के बाहर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। तेज बरसात के दौरान भी सभी धरने में डटे रहे। हरिशेवा धाम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज, निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री, संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज व काठियाबाबा आश्रम के महंत बनवारी शरण काठियाबाबा सहित अन्य संतों ने दोपहर 2:30 बजे एएसपी विमल सिंह से वार्ता करके दो घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया।

नजदीक स्थित भवानीनगर कॉलोनी में प्रवेश करने की चेतावनी दी। तय समय शाम 4:30 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिलने पर संतों सहित विहिप, बजरंग दल व आरएसएस के स्वयंसेवक आक्रोशित हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। बड़ी संख्या में गोभक्तों के साथ भवानीनगर कॉलोनी में कूच करने लगे। जिन्हें एएसपी विमल सिंह, सीओ सिटी अशोक जोशी, कोतवाल राजपाल सिंह व भीमगंज थानाधिकारी दिनेश जीवनानी सहित करीब 150-200 जवानों ने रोका। आक्रोशित लोगों के नहीं रुकने पर पुलिस ने लाठी चार्ज करके खदेड़ा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पास ही स्थित कॉॅम्प्लेक्स पर पथराव किया। कुछ लाेगाें के चोटें भी अाई। शाम करीब 6:30 बजे कलेक्टर नमित मेहता भी घटना स्थल पर आए। एसपी से चर्चा करके घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही हैं। इसके अलावा सीसीटीवी व संदिग्ध मोबाइल नंबरों को खंगाल कर मामले का खुलासा करने में जुटी है।

सुबह 9 बजे तक गिरफ्तारी, अन्यथा बंद की चेतावनी
एसपी राजन दुष्यंत भी शाम करीब 5 बजे घटना स्थल पर पहुंचे। महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन सहित सभी संतों ने एसपी से मुलाकात करके आरोपियों को सोमवार सुबह 9 बजे तक गिरफ्तार करने की मांग की। तय समय अवधि में आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भीलवाड़ा बंद की चेतावनी दी।

मंगल पांडे सर्किल पर हुआ पथराव
हनुमान मंदिर के बाहर आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, इसी दौरान मंगल पांडे सर्किल के पास कुछ व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। ईंटों के टुकड़े फेंके। पुलिस जवान को चोट आई। पुलिस वाहन का कांच फूट गया। इस संबंध में भी पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

धार्मिक भावना आहत करने का दर्ज हुआ मुकदमा
कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि हनुमान कॉलोनी निवासी विनोद दास कामड़ पुत्र नारायण दास कामड़ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उन्होंने बताया कि सुबह 11:30 बजे वह गांधीसागर तालाब के सामने हनुमान कॉलोनी स्थित वीर हनुमान मंदिर गए, जहां मंदिर में गोमाता की पूंछ कटी हुई फेंकी हुई थी। पास में गोमाता भी खून से लथपथ मिली। कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने गोवंश अधिनियम व सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का मुकदमा दर्ज किया।

सांसद अग्रवाल कलेक्टर से मिले
गांधीसागर तालाब के पास बालाजी मंदिर पर गाय की पूंछ काटने की घटना को लेकर सांसद दामोदर अग्रवाल कलेक्टर नमित मेहता से मिले। सांसद दामोदर अग्रवाल व रवि जाजू ने गांधीसागर पार्क के सामने गाय की घटना पर दोषियों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर अविलम्ब गिरफ्तारी की बात कही। सांसद अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंच कर सड़क पर बैठकर संतों व हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों के साथ घटना पर विरोध जताया।

लगातार तीसरे महीने हुई माहौल बिगाड़ने की साजिश
शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर असामाजिक तत्वों की साजिशें पहले भी हो चुकी है। गत 25 जुलाई को शास्त्रीनगर में घायल गाय का रेस्क्यू करने गए गो एंबुलेंस चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसी प्रकार, उससे पहले 24 जून को महात्मा गांधी अस्‍पताल के पार्क में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई।

प्रभातफेरी में आए लोगों ने देखी सबसे पहले कटी पूंछ
हनुमान मंदिर में रविवार सुबह हमेशा की तरह सुबह 5 बजे प्रभातफेरी के लिए क्षेत्र की पांच-सात महिलाएं व पुरुष मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर में प्याऊ के लिए लगे वाटर कूलर के पास गाय की पूंछ पड़ी देखी। इन लोगों ने पूंछ को उठाकर मंदिर के बाहर गेट पर फेंक दी। धीरे-धीरे यह जानकारी शहर में फैल गई। जिससे शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

भवानीनगर पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूरी पर घटी घटना
रविवार सुबह हुई घटना भवानीनगर पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई। जिससे भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर होेने वाले आयोजनों की तैयारियां हो रही थीं। इस बीच यह घटना हो गई।

सुबह 9 बजे तक गिरफ्तारी, अन्यथा बंद की चेतावनी
एसपी राजन दुष्यंत भी शाम करीब 5 बजे घटना स्थल पर पहुंचे। महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन सहित सभी संतों ने एसपी से मुलाकात करके आरोपियों को सोमवार सुबह 9 बजे तक गिरफ्तार करने की मांग की। तय समय अवधि में आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भीलवाड़ा बंद की चेतावनी दी।

मंगल पांडे सर्किल पर हुआ पथराव
हनुमान मंदिर के बाहर आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, इसी दौरान मंगल पांडे सर्किल के पास कुछ व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। ईंटों के टुकड़े फेंके। पुलिस जवान को चोट आई। पुलिस वाहन का कांच फूट गया। इस संबंध में भी पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस की गश्त व निगरानी जारी है। जल्दी से जल्दी इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles