[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिर के बाहर घायल गोवंश मिलने से तनाव:सांसद धरने पर बैठे; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, भीड़ ने पत्थर फेंके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

मंदिर के बाहर घायल गोवंश मिलने से तनाव:सांसद धरने पर बैठे; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, भीड़ ने पत्थर फेंके

मंदिर के बाहर घायल गोवंश मिलने से तनाव:सांसद धरने पर बैठे; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, भीड़ ने पत्थर फेंके

भीलवाड़ा : मंदिर के बाहर घायल गोवंश मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। भीड़ दूसरे समुदाय के लोगों की बस्तियों की ओर बढ़ने लगी तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वही भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिए। लाठीचार्ज में एक मासूम समेत 6-7 लोग और दो पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। मामला भीलवाड़ा में रविवार को हुआ।

कोतवाली इलाके के बड़ला चौराहा भवानी नगर में धार्मिक स्थल के गेट के पास एक घायल गोवंश था। जिसकी पूछ कटी हुई थी और उससे खून बह रहा था। मंदिर पहुंचे लोगों ने विरोध जताया और चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। वीएचपी समेत अन्य हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर सांसद दामोदर अग्रवाल भी पहुंच गए। शाम चार बजे सांसद मामले को लेकर कलेक्टर से मुलाकात करने के लिए निकल गए।

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस लाठीचार्ज किया।

सांसद के जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। 5 बजने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदर्शनकारी भवानी नगर चौकी और मंगल पांडे सर्किल की ओर बढ़ने लगे। पास में ही दूसरे समुदाय की बस्तियां होने के कारण पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ ने भी पथराव कर दिया। पथराव में एक बिल्डिंग और पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। मामला बढ़ता देख एडिशनल एसपी, डीएसपी सीटी समेत तीन पुलिस थानों की फोर्स के साथ ही पुलिस लाइन से जाब्ता मौके पर पहुंचा।

बड़ला चौराहे पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से एसपी राजन दुष्यंत ने समझाइश की। हरि सेवा धाम उदासीन आश्रम के महामंडलेवर हंसा राम ने कहा- पुलिस को सोमवार दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भीलवाड़ा के बाजार अनिश्चितकालीन बंद कराने का निर्णय किया जाएगा। पुलिस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

प्रदर्शन से जुड़ी फोटोज…

धार्मिक स्थल के बाहर मौजूद लोग, जहां गोवंश घायल मिला था।
धार्मिक स्थल के बाहर मौजूद लोग, जहां गोवंश घायल मिला था।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था।
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल भी धरने में करीब एक घंटे तक शामिल हुए।
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल भी धरने में करीब एक घंटे तक शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77