[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठेकेदार की हठधर्मिता – शिमला – भांखरी सड़क का निर्माण कार्य डेढ़ साल में भी नही हुआ पूर्ण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठेकेदार की हठधर्मिता – शिमला – भांखरी सड़क का निर्माण कार्य डेढ़ साल में भी नही हुआ पूर्ण

कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी ठेकेदार ने शुरू नही किया कार्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने ग्राम शिमला में सार्वजनिक निर्माण विभाग खेतड़ी द्वारा शिमला से भांखरी हरियाणा सीमा तक करीब एक करोड रुपए की लागत से सड़क का निर्माण करवाया था जिसमें ठेकेदार ने ढाणी के पास में कोई विवाद हो जाने के कारण लगभग 120 मीटर सड़क को बीच में ही छोड़ दिया था। जो आज तक भी नहीं बनाई गई है ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव ने सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खेतड़ी तथा जिला कलेक्टर नीमकाथाना को पत्र लिखकर इस अधूरी सड़क को पूरी करवाने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि इस स्थान पर अब कोई विवाद नहीं है तथा इस सड़क को लगभग डेढ वर्ष से ठेकेदार ने छोड़ रखा है जिसके कारण आने जाने वाले वाहन चालकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यादव ने बताया कि यहां की मिट्टी चिकनी है तथा पूरी छोडी हुई सड़क पानी से भरी पड़ी है दोनों साइड में सड़क ऊंची होने के कारण बीच में गड्ढा हो गया जिसके कारण वह पूरा पानी से भर गया है जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों की स्कूटी व मोटरसाइकिल अनेक बार पानी के अंदर ही गिर चुकी हैं तथा बड़े वाहनों को भी पानी से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ढाणी की महिलाएं पानी लाने तथा अन्य काम के लिए जब इस सड़क से गुजरती हैं तो कई दफा वो दुर्घटना का शिकार भी हो चुकी है ऐसे में इस छोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य पुन चालू करवा कर पूरा करवाने की मांग की है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पर जिला कलेक्टर नीमकाथाना ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन उसके बावजूद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22