[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश प्रभारी ने रणिशक्ति मंदिर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ व सैनिकों का किया ज़िक्र, प्रभारी अग्रवाल ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ की तुलना शास्त्री से की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश प्रभारी ने रणिशक्ति मंदिर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ व सैनिकों का किया ज़िक्र, प्रभारी अग्रवाल ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ की तुलना शास्त्री से की

झुंझुनूं की धरती वीरता एव विद्वता की जननी है- राधा मोहन दास अग्रवाल..., मेहनत से कमाई राजनीतिक पूँजी को बिखरने नहीं देंगे - मदन राठौड़..., हिंदुस्तान की शान को चकनाचूर करना चाहती है कांग्रेस- प्रदेशाध्यक्ष...

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विधानसभा उप चुनाव को को लेकर भाजपा ज़िला कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि झुंझुनूं ज़िले की धरती वीरता एवं विद्वता की जननी है। यहाँ हर घर से वीर सैनिक निकलते हैं जो देश की सेवा व सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर करने को सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश से सेना में भर्ती 80 हज़ार जवानों में से 50 हज़ार सैनिक शेखावटी की धरती से हैं। उन्होंने सन् 1947, 1961, 1965 में हुए पाकिस्तान व चीन के साथ हुए युद्ध की बात करते हुए कहा कि भारत के सैनिक कम सुविधाओं के साथ लड़े पाकिस्तान से भारत की कब्जा की गई भूमि ख़ाली भी करवाई लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी ने ली हुई भूमि वापस देकर सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ कर दिया।उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की तुलना लाल बहादुर शास्त्री से करते हुए कहा कि मदन राठौड़ शास्त्री की तरह संकल्प दृढ़ है। उन्होंने रानीशक्ति मंदिर को भारत में विख्यात व झुंझुनूं की एक पहचान बताया।उन्होंने कहा कि झुंझुनूं ज़िले से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का होना यहाँ के लोगों के लिए गर्व की बात है कि पहला जाट उपराष्ट्रपति आपके ज़िले से है।

धनकड़ की विद्वता का कोई शानी नहीं है। वे हर क्षेत्र में प्रखर ज्ञान के भंडार हैं। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलवामा हमले में हमारे कई वीर जवानो ने बलिदान दिया लेकिन कांग्रेस उस पर भी राजनीति करने से नहीं चुकी। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने धारा 370 व 35A लगाकर कश्मीर को अलग किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने कश्मीर से उन धाराओं को हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच एक संविधान, एक निशान व एक प्रधान को साकार किया व कश्मीर को भी देश के विकास की गति में शामिल किया। अब कश्मीर चुनाव को लेकर नेशनल कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में ये छपवाया है कि उनकी सरकार बनते ही धारा 370 व 35A कश्मीर में फिर से लागू होगी। ऐसे देश विरोधी तत्व देश को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। आमजन विचार करे कि झुंझुनूं विधानसभा में देश को तोड़ने वाली पार्टी जितनी चाहिए या राष्ट्र को मज़बूती प्रदान करने वाली पार्टी जितनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा उप चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प दिलाया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता भूखे, प्यासे, कड़ी मेहनत संघर्ष कर बूथों को जिताने का कार्य करते है। एसे कार्यकर्ताओं को सिर्फ़ सम्मान चाहिए, वे चाहते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में देश का नाम ऊँचा करे व डबल इंजन की मोदी व भजनलाल सरकार सफल हो।

इन कार्यकर्ताओं को चाहिए प्रदेश व देश में विकास। नेता अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रख पार्टी के लिए अपना श्रेष्ठ देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि मेहनत से कमाई राजनीतिक पूँजी को बिखरने नहीं देंगे। सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर जुटेंगे तो चुनाव परिणाम सुखद ही होंगे। उन्होंने बंगाल के तख्तापलट पर बोलते हुए कहा कि आज बंगाल में अराजकता की स्थिति है। हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। बांग्लादेश में हमारे भाइयों के साथ कुछ ग़लत होता है तो उसकी तकलीफ़ हमें यहाँ महसूश होती है। उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग हिंदुस्तान की शान व सम्मान को चकनाचूर करना चाहते है हमें ऐसे अराजक तत्वों को पनपने से रोकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता अपने संपूर्ण सामर्थ्य के साथ विधानसभा उप चुनाव में मेहनत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कंधा मज़बूत करें। इनके अलावा प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने भी अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव विजय की ऊर्जा का संचार किया।

भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने स्वागत भाषण दिया जबकि धन्यवाद ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी ने दिया।इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, श्रवण सिह बगड़ी, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, धोध विधायक गोरधन वर्मा भी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया। ज़िला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने वन्दे मातरम् गीत गाया।प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल का ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का नगर मंडल अध्यक्ष एव ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा का बगड़ मण्डल अध्यक्ष एव नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिह राठौड़ ने, अन्य अतिथियों का कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खिचड़, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादर माल स्वामी, सुल्ताना मण्डल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, ज़िला महामंत्री राजेश दहिया एव ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया ने साफ़ा, दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

इस मौक़े पर विधायक धर्मपाल गुर्जर, ज़िला प्रमुख हर्षिणी कुलाहारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पुनिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, प्रदेश प्रवक्ता के के जानू, भाजपा नेता बबलू चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र भाम्भू, राकेश शर्मा, सुनील लम्बा, मदन लाल सैनी, रमनिरंजन पुरोहित,पूर्व ज़िला महामंत्री राजेश बाबल,अरुणा सिहाग, सावित्री सैनी, सुधा पाँवर, द्रौपदी गर्वा, मंजु सैनी, अनीता यादव, महेश जिनगर, रवि लम्बा, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, ललित जोशी, जगदीस गोस्वामी, पार्षद विजय सैनी, जे पी चौधरी, कपिल सोनी,रामनिवास सैनी, गुलझारी शर्मा, मुरारी सैनी, प्रमोद जानू, नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77