[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में राष्ट्रीय शहरी स्वाथ्य मिशन का हेल्थ कैंप:121 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, शूगर और बीपी मरीजों को नियमित दवाइयां लेने की सलाह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सुजानगढ़ में राष्ट्रीय शहरी स्वाथ्य मिशन का हेल्थ कैंप:121 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, शूगर और बीपी मरीजों को नियमित दवाइयां लेने की सलाह

सुजानगढ़ में राष्ट्रीय शहरी स्वाथ्य मिशन का हेल्थ कैंप:121 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, शूगर और बीपी मरीजों को नियमित दवाइयां लेने की सलाह

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के मांडेता शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय शहरी हेल्थ मिशन के तहत आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. योगिता चौधरी ने 121 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां दी।

डॉ. योगिता ने कहा कि सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों से नियमित दवाई लेने को कहा। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच करवाई जानी चाहिए।

इस दौरान गोविंद खत्री, उर्मिला, पिंकी और गजेन्द्र आदि ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीजों की जांच की और निशुल्क दवाई वितरित की। शिविर में हेल्थ मैनेजर दशरथ सहारण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77