[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फसलों पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत:बेहोश होने पर भांजे ने दी परिजनों को सूचना, गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फसलों पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत:बेहोश होने पर भांजे ने दी परिजनों को सूचना, गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती

फसलों पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत:बेहोश होने पर भांजे ने दी परिजनों को सूचना, गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती

चूरू : चूरू में खेत में फसल पर स्प्रे करते समय किसान की तबीयत बिगड़ गई। जिसको गंभीर हालत में परिवार के लोगों ने डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज किया। घटना के समय किसान के साथ उसका भांजा भी खेत में स्प्रे कर रहा था।

अस्पताल में परिवार के लोगों ने बताया कि सरदारशहर थाना इलाके के शिमला गांव निवासी गोरखाराम (42) खेत में फसल पर स्प्रे कर रहा था। उसके साथ में उसका भांजा भी खेत में स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान स्प्रे की बदबू गोरखाराम के सांस के साथ चढ़ गई। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। खेत में वह बेहोश हो गया और उल्टियां होने लगी। भांजे की सूचना पर परिवार के लोग खेत में पहुंचे। निजी वाहन से गोरखाराम को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। फिलहाल गोरखाराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में परिवार और गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77