[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोते की मौत के सदमे में दादी ने दम तोड़ा:नाबालिग को बुखार होने पर क्लिनिक पर ले गए थे घरवाले; गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

पोते की मौत के सदमे में दादी ने दम तोड़ा:नाबालिग को बुखार होने पर क्लिनिक पर ले गए थे घरवाले; गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

पोते की मौत के सदमे में दादी ने दम तोड़ा:नाबालिग को बुखार होने पर क्लिनिक पर ले गए थे घरवाले; गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

सोजत (पाली) : गलत इंजेक्शन लगाने से 17 साल के लड़के की मौत हो गई। पोते की मौत की खबर सुनते ही सदमे में दादी ने भी दम तोड़ दिया। मामला पाली के सिरियारी इलाके के जोजावर कस्बे का शुक्रवार का है।

एसएचओ गीता सिंह ने बताया- गुड़ा मोकम सिंह गांव निवासी गोविंद देवासी (17) पुत्र उदाराम देवासी को गुरुवार रात 8 बजे बुखार आया था। पिता उसे जोजावर में स्थित क्लिनिक पर ले गए। जहां झोलाछाप डॉक्टर इंद्रजीत विश्वास ने इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया।

घर आते ही गोविंद की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। घरवाले उसे जोजावर सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पाली रेफर कर दिया। बांगड़ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गोविंद ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 9 बजे गोविंद की दादी चंद्राबाई (50) को पोते की मौत का पता चला तो वह सदमे में अचेत होकर गिर पड़ी और मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों और ग्रामीणों के साथ बात करती सिरियारी थाने की एसएचओ गीता सिंह।
परिजनों और ग्रामीणों के साथ बात करती सिरियारी थाने की एसएचओ गीता सिंह।

उदाराम राम ने बताया- गुरुवार रात बेटे की मौत के बाद वह कुछ लोगों के साथ थाने गए थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को गलत इंजेक्शन लगाने की बात बताई, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। कई बार कहने के बाद भी पुलिस ने क्लिनिक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट नहीं ली।

ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
शुक्रवार सुबह दादी-पोते की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों के साथ व्यापारी इकट्ठा हो गए और जोजावर चौकी का घेराव किया। लोगों ने क्लिनिक संचालक की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मारवाड़ जंक्शन प्रधान मंगलाराम देवासी भी धरने पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
मारवाड़ जंक्शन प्रधान मंगलाराम देवासी भी धरने पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।

सिरियारी एसएचओ गीता सिंह मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान मारवाड़ जंक्शन प्रधान मंगलाराम देवासी भी पहुंचे। एसएचओ ने क्लिनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही एएसआई जेठूदान को लाइन हाजिर कर दिया गया। शाम 5 बजे परिजन और ग्रामीण माने और धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77