[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के सीआरपीएफ जवान का निधन:शहर में निकाली तिरंगा रैली, 13 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के सीआरपीएफ जवान का निधन:शहर में निकाली तिरंगा रैली, 13 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

नीमकाथाना के सीआरपीएफ जवान का निधन:शहर में निकाली तिरंगा रैली, 13 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले गांव सिरोही (तेतरवालों की ढाणी) के सीआरपीएफ के जवान का दिल्ली में निधन हो गया। महासिंह तेतरवाल (39) CRPF में 5 वीं बटालियन में तैनात थे। रविवार को दिल्ली में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

उनकी की पार्थिव देह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहन से नीमकाथाना में पहुंची। जवान के सम्मान में नीमकाथाना के जाट छात्रावास में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए 8 किलोमीटर दूर पैतृक गांव तेतरवालों की ढाणी में पहुंची। CRPF बटालियन की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। साथ ही अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मृतक महासिंह के 13 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। महासिंह के दो बच्चें है।

जानकारी के अनुसार महा सिंह CRPF में 5 वी बटालियन में दिल्ली में तैनात थे। कुछ दिनों से मानसिंह बीमार चल रहे थे। रविवार को उनकी तबियत बिगड़ गई और खून की उल्टियां हुई। इलाज के दौरान उन्होंने दिल्ली के पार्क अस्पताल दम तोड़ दिया।

यह रहे मौजूद
इस दौरान सांसद अमराराम, कोतवाली थाना अधिकारी हरिनारायण, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, वीरांगना कविता सामोता, सरपंच जयप्रकाश कस्वा, सरपंच जयसिंह मीणा, प्रवीण जाखड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin