[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंगाल में बलात्कर व हत्या के विरोध में चिकित्सको के राष्ट्रीय संगठन IMA व उपचार संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्णयअनुसार कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना दिया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बंगाल में बलात्कर व हत्या के विरोध में चिकित्सको के राष्ट्रीय संगठन IMA व उपचार संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्णयअनुसार कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना दिया गया

बंगाल में बलात्कर व हत्या के विरोध में चिकित्सको के राष्ट्रीय संगठन IMA व उपचार संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्णयअनुसार कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना दिया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बंगाल में भारतीय लड़की जो अपने कार्यस्थल पर अपनी डॉक्टर की ड्यूटि कर रही थी, उसके साथ सामुहिक बलात्कर व हत्या के विरोध में चिकित्सको के राष्ट्रीय संगठन IMA व उपचार संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्णयअनुसार कलेक्ट्रेट सर्किल पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक धरना दिया गया व सर्वसमान विभिन्न संगठनों द्वारा धरने को समर्थन दिया गया। व उपचार प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर कमलचंद सैनी ने बताया कि सुबह 6 बजे से 18 अगस्त को प्रात: 6 बजे तक सभी चिकित्सकों ने OPD, 2DD, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार किया।

IMA के सचिव डॉ० लालचन्द दाका ने बताया कि सायं 7 बजे बेटियों की सुरक्षा के लिए शहीद स्मारक झुंझुनूं से जेपी जानू स्कूल तक सर्वसमाज, सभी संगठनो द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। उपचार के जिलाअध्यक्ष डॉ राजेश कटेवा ने बताया कि भारत की कामकाजी बहिन व बेटियो के साथ अन्याय को चिकित्सक समुदाय व झुंझुनूं सर्वसमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

सरकार से मांग की

  • अपराधियो को तुरन्त गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए
  • सेन्ट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को सख्ती से लागू किया जाए।
  • कार्यक्षेत्र पर महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाय

Related Articles