[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रणथंभौर:Sonia Gandhi Birthday : रणथंभौर में मनाएंगी सोनिया गांधी अपना जन्मदिन, पीएम मोदी ने की स्वस्थ जीवन की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

रणथंभौर:Sonia Gandhi Birthday : रणथंभौर में मनाएंगी सोनिया गांधी अपना जन्मदिन, पीएम मोदी ने की स्वस्थ जीवन की कामना

गांधी परिवार रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास एक रिसॉर्ट रुका में है। रिसॉर्ट गांधी परिवार के करीबी दोस्त का है। कहा जा रहा है कि 10 दिसंबर को सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं।

रणथंभौर-Sonia Gandhi Birthday : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपना 76वां जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर में मनाएंगी। वे चार दिवसीय दौरे पर राजस्थान आई हैं। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगी।

सोनिया गांधी पार्टी सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करने वाली थीं और कुछ सांसदों को संदेश भी दिया गया था कि वह बैठक में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अंतिम समय में योजना में बदलाव किया गया और वो राजस्थान दौरे पर निकल गईं। प्रियंका गांधी भी राजस्थान पहुंच गईं हैं। भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को कार्यक्रम छोटा था। यात्री सिर्फ सुबह ही चले। शाम को यात्रा को विराम दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को विराम दिन है। गुरुवार को ही बूंदी से राहुल गांधी रणथंभौर के लिए रवाना हो गए।

गांधी परिवार रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास एक शानदार रिसॉर्ट सुजान शेर बाग में रह रहा है। जिसके मालिक अंजलि और जैसल सिंह हैं, जो गांधी परिवार के मित्र हैं। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी ने अंजलि और जैसल सिंह के साथ किताब ‘रणथंभौर: द टाइगर्स रियलम’ का सह-लेखन किया है।

रणथंभौर के रिसॉर्ट में जाती सोनिया गांधी

रणथंभौर के रिसॉर्ट में जाती सोनिया गांधी – फोटो : Social Media
जयपुर से सोनिया गांधी गुरुवार को हेलिकॉप्टर से सवाई माधोपुर पहुंची। उसके कुछ घंटे बाद ही राहुल और प्रियंका भी मां के पास रिसॉर्ट पहुंच गए। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी के साथ संभवतः प्रियंका भी 10 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगी, जो महिला प्रतिभागियों के लिए आरक्षित एक दिन है। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा उनके जन्मदिन पर उनसे मिल सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश-गुजरात विधानसभा चुनाव और सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट के बाद पूरा गांधी परिवार एक साथ है। ऐसे में पूरी संभावना है कि चुनाव परिणाम पर चर्चा होगी। हिमाचल में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। ऐसे में चुनावी रिजल्ट के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘श्रीमति सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनके जन्मदिन पर लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet