[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी सोनिया गांधी, बिना रुके 24 किमी चलेंगे राहुल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजनीतिराजस्थानराज्य

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी सोनिया गांधी, बिना रुके 24 किमी चलेंगे राहुल

सोनिया गांधी गुरुवार सुबह जयपुर पहुंचेंगी, जहां से वो हेलीकॉप्टर से बूंदी जाएंगी। आज ही भारत जोड़ा यात्रा कोटा से बूंदी में प्रवेश करेगी।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में गुरुवार को चौथा दिन है। कोटा में भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। यह यात्रा रंगपुर तक का सफर तय करेगी। खास बात है कि भारत जोड़ो यात्रा बिना रुके आज ही बूंदी में प्रवेश करेगी, जहां सोनिया गांधी भी शामिल होंगी।

भारत जोड़ो यात्रा की खास बात है कि यात्रा आज बिना रुके 24 किमी चलेगी। अनंतपुरा एंट्री गेट से शुरू हुई, जो रंगपुर तक का सफर तय करेगी। गुरुवार सुबह 11 बजे तक यात्रा सीधा रंगपुर चौराहे तक पहुंचेगी। कोटा शहर प्रदेश का इकलौता शहर है, जो सिग्नल फ्री होगा। इन सबके साथ राहुल गांधी कोटा के विकास कार्य, फ्लाईओवर, अंडरपास चौराहों के सौंदर्यीकरण देखेंगे। कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने कोचिंग छात्रों से मुलाकात की।

भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को लंच ब्रेक नहीं होगा। कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया है। यात्रा सुबह 11.30 आज की यात्रा खत्म हो जाएगी। यात्रा एक साथ 24 किलोमीटर का सफर करेगी।  भडाना में यात्रा का आखिरी पड़ाव है। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन यात्रा रुकेगी।

दूसरी ओर सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। वे सुबह जयपुर पहुंचेगी, जहां से वे बूंदी के लिए रवाना होंगी। बूंदी के केशवरायपाटन में चार दिनों तक राहुल की यात्रा रहेगी। गुडली गांव के पास मेगा हाईवे के पास विश्राम गृह बनाया गया है। नौ दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का विश्राम है। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी 9 दिसंबर को रणथंभौर में अपना जन्मदिन मना सकती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet