सिरफिरे ने युवती को कुएं में फेंका, गंभीर घायल:सगाई टूटने से नाराज था, अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी
सिरफिरे ने युवती को कुएं में फेंका, गंभीर घायल:सगाई टूटने से नाराज था, अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी

सीकर : सगाई टूटने के बाद युवक ने लड़की को जान से मारने की कोशिश की और उसे सूखे कुएं में डाल दिया। आरोपी लगातार लड़की को उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बना रहा है। मामला सीकर के दादिया थाना क्षेत्र का है।
सीकर के सरकारी अस्पताल में भर्ती 19 साल की लड़की ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि उसकी सगाई 3 साल पहले महिपाल नाम के एक युवक से हुई थी। 1 साल पहले उनकी सगाई किसी कारणवश टूट गई। दोनों कि सगाई टूटने के बाद भी वह लड़के से फोन पर बात करती थी। दोनों कई बार पिपराली गांव में भी मिले थे। दोनों के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं बने। लेकिन लड़के ने अपने मोबाइल में लड़की के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए।
जब लड़के की सगाई टूट गई तो वह फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाता रहा। 13 अगस्त को लड़के ने लड़की को फोन कर कहा कि वह उसके घर के बाहर खड़ा है वह मिलने आ जाए। तब लड़की ने कहा कि वह उसे लास्ट बार मिलेगी इसके बाद वह लड़के से नहीं मिलेगी, क्योंकि उसकी सगाई दूसरी जगह हो चुकी है।
जिसके बाद लड़की आरोपी से मिलने के लिए अपने खेत में सूखे कुएं के पास चली गई। इस दौरान उसके पास महिपाल बाइक लेकर आया। महिपाल के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। तब महिपाल लड़की से बहस करने लगा कि वह उसके सिवा किसी और कि नहीं हो सकती।
तब लड़की ने आरोपी से शादी करने के लिए मना कर दिया। तब दोनों आरोपियों ने मिलकर लड़की को सूखे कुएं में डाल दिया। इसके बाद लड़की को उसके साथ क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई संतोष कर रही है।