[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन,

राष्ट्र हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं युवा, शहीदों के जीवन से ले प्रेरणा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में मंगलवार शाम को तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक कर राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की जानकारी दी गई। कस्बे के चुनाव चौक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कि देश की स्वतंत्रता को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर घोषित लोग काफी उत्साहित हैं। देश की प्रगति के लिए अनेक महापुरुषों व वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

शेखावाटी ने देश को सर्वाधिक सैनिक देने का गौरव हासिल किया है। जब भी देश की सुरक्षा की बात आती है तो हमारे जवान राष्ट्र के लिए कुर्बान हो जाते हैं। तिरंगा अभियान को लेकर प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आजादी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर युवा मंडल, स्वयं सेवी संस्था व अन्य संगठन लोगों को देश की आजादी के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने तिरंगा वितरण अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है तथा देश की आजादी के लिए हमारे अनेक महापुरुषों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। देश की आजादी को 76 वर्ष पूरे होने पर इस महोत्सव को एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। देश की आजादी के बाद अस्तित्व में लाया कर राष्ट्रीय ध्वज का प्रत्येक रंग देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है, जिसे आज देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान तिरंगा यात्रा चुना चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार, अजीत अस्पताल, एसडीएम कोर्ट, मुख्य बस स्टैंड होते हुए राजा अजीत सिंह पार्क में पंहची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को तिरंगा वितरित कर इसे ससम्मान उपयोग करने व इसके महत्व का विस्तार से वर्णन किया।

इस मौके पर एसडीएम सविता शर्मा, डीएसपी जुल्फीकार अली, पार्षद नगेंद्र सिंह सोडा, ज़िला परिवहन अधिकारी खेतड़ी रमेश कुमार यादव, सत्यनारायण भार्गव, विद्याधर सैनी, निखिल शर्मा, साहिल गर्ग, रोहिताश गुर्जर, रजत शर्मा, अंकित नालपुरिया, सुभाष कसाणा, बबलू अवाना, ओमप्रकाश वर्मा, दयाकौर, शशि सैनी, कैलाश स्वामी, राजवीर भरगड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22