[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : जसरापुर में बाइक व स्कूटी की आमने -सामने की भिड़ंत:तीन लोग घायल, दो जनों को गंभीर हालत में किया जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : जसरापुर में बाइक व स्कूटी की आमने -सामने की भिड़ंत:तीन लोग घायल, दो जनों को गंभीर हालत में किया जयपुर रेफर

जसरापुर में बाइक व स्कूटी की आमने -सामने की भिड़ंत:तीन लोग घायल, दो जनों को गंभीर हालत में किया जयपुर रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के जसरापुर में मंगलवार सुबह एक बाइक व स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो जनों की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जसरापुर निवासी यशवंत (18) पुत्र गिरवर सिंह, अजय (17) पुत्र राजू सिंह सुबह बाइक पर सवार होकर पीपली स्टैंड पर बनी डेयरी में दूध देने के लिए गए थे। डेयरी से वापस लौटते समय खेत से घर लौट रहे कालूराम (40) पुत्र मालाराम निवासी जसरापुर की स्कूटी से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद अजय पुत्र राजू सिंह व कालू पुत्र मालाराम को हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में घायल यशवंत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सूचना के बाद खेतड़ीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर ने बताया कि सड़क हादसे में तीन जनों के घायल होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। इस दौरान हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व स्कूटी को ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ा करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet