[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिवाइडर तोड़कर मकान में घुसी कार:दीवार और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त,गाड़ी सवार लोग फरार हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डिवाइडर तोड़कर मकान में घुसी कार:दीवार और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त,गाड़ी सवार लोग फरार हुए

डिवाइडर तोड़कर मकान में घुसी कार:दीवार और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त,गाड़ी सवार लोग फरार हुए

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में सांवली चौराहे के नजदीक आज सुबह एक बोलेरो गाड़ी डिवाइडर तोड़कर एक मकान में घुस गई। हालांकि कोई जनहानि नही हुई। लेकिन मकान की दीवार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद गाड़ी सवार लोग फरार हो गए। फिलहाल पुलिस गाड़ी को पुलिस थाने पर लेकर आ गई। वहीं मकान मालिक के द्वारा गाड़ी चालक के खिलाफ शिकायत दी गई है।

सदर पुलिस थाने के कांस्टेबल दाऊद खान के अनुसार घटना सुबह 7:30 के करीब की है। बोलेरो गाड़ी सांवली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पहले तो गाड़ी ने डिवाइडर तोड़ा और फिर अजय भार्गव पुत्र विनोद भार्गव निवासी सांवली के मकान की दीवार को तोड़ दिया। घटना में मकान की दीवार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जिस दौरान घटना हुई उस वक्त मकान में लोग थे लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के वक्त गाड़ी में 3 लोग होने की बात सामने आई है। जो मौके पर नहीं मिले।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin