[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल हयात में शादी के दौरान 1.50 करोड़ की चोरी:दूल्हे की मां के बैग में रखी थी ज्वेलरी और कैश; सीसीटीवी में दिखा 14 साल का बच्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होटल हयात में शादी के दौरान 1.50 करोड़ की चोरी:दूल्हे की मां के बैग में रखी थी ज्वेलरी और कैश; सीसीटीवी में दिखा 14 साल का बच्चा

होटल हयात में शादी के दौरान 1.50 करोड़ की चोरी:दूल्हे की मां के बैग में रखी थी ज्वेलरी और कैश; सीसीटीवी में दिखा 14 साल का बच्चा

जयपुर : जयपुर के होटल हयात में शादी के दौरान 1.50 करोड़ रुपए की चोरी हो गई। आशीर्वाद समारोह के दौरान 14 साल का बच्चा दूल्हे की मां का बैग उठा कर ले गया। पूरी घटना महज 1 मिनट में हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात मुहाना इलाके में हुई।

SI छगनलाल ने बताया- सायबराबाद (तेलंगाना) के रहने वाले नरेश कुमार गुप्ता (61) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका हैदराबाद में मेडिकल का बिजनेस है। उनके बेटे साईरमना (24) की शादी कॉलोनी में ही रहने वाली लड़की से तय हुई थी। दोनों ही परिवारों ने डेस्टिनेशन वेडिंग जयपुर में करना तय किया। इसके लिए होटल हयात को बुक करवाया था।

8 अगस्त को दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग शादी के लिए होटल में मौजूद थे। रात करीब 11.30 बजे आशीर्वाद समारोह चल रहा था। आशीर्वाद समारोह के दौरान दूल्हे की मां ने हाथ में पकड़ा सफेद रंग का बैग मंडप के पास रखा। तभी मौका पाकर पीछे से आया बच्चा नजर बचाकर बैग उठा ले गया।

शादी की फोटोज में कैद हुआ बच्चे के साथ आया साथी युवक।
शादी की फोटोज में कैद हुआ बच्चे के साथ आया साथी युवक।

हाथी के साथ घुस गए अंदर
बिजनेसमैन नरेश कुमार गुप्ता ने बताया- 8 अगस्त को करीब 8 बजे होटल से बारात सजकर निकली थी। रात करीब 10 बजे बारात दोबारा होटल के मेन गेट पर पहुंची। होटल के गेट पर लड़की वालों ने बारात का स्वागत किया था। बारात के एंट्री के दौरान हाथी पर सवार दूल्हे के साथ-साथ चोर भी होटल में घुस गए।

14 साल का नाबालिग चोर हाथी के पीछे और उसका साथी हाथी के आगे चलते हुए होटल में अंदर पहुंचे। करीब एक घंटे होटल में रहने के दौरान एक-दूसरे से दूर खड़े रहे और बैग पकड़े लोगों की निगरानी करते दिख रहे थे। रात 11.20 बजे मंडप के पास बैग नीचे रखते ही बच्चा तेजी से आया। नजर बचाकर कुछ ही सेकेंड में बैग उठाकर ले गया।

बैग में हीरे का हार समेत अन्य ज्वेलरी रखी हुई थी।
बैग में हीरे का हार समेत अन्य ज्वेलरी रखी हुई थी।

180 लोग होटल में रुके थे
नरेश कुमार गुप्ता ने बताया- हमने 7 और 8 अगस्त के लिए होटल बुक किया था। 8 अगस्त को रात को शादी का प्रोग्राम था। 9 अगस्त को सुबह 12 बजे चेक आउट करना था। शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन पक्ष के 180 मेंबर होटल में ठहरे थे।

बच्चे के साथ आया युवक (काली शर्ट में) काफी देर से शादी के कार्यक्रमों पर नजर रख रहा था।
बच्चे के साथ आया युवक (काली शर्ट में) काफी देर से शादी के कार्यक्रमों पर नजर रख रहा था।
SI छगनलाल ने बताया- होटल में लगे CCTV फुटेजों को खंगाला गया है। फुटेज में बैग चोरी करने वाला बच्चा और उसका साथी दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर चोरों के निकलने का रूट चार्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए होटल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को चेक किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62