[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बांडियानाला पर तीर कमान के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बांडियानाला पर तीर कमान के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस

बांडियानाला पर तीर कमान के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

ककराना : समीपवर्ती बांडियानाला मीणा एजेंसी पर शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा ने कहा कि आदिवासी दिवस आदिवासियों के मूलभूत अधिकारों की सामाजिक आर्थिक न्यायिक सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन सयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) ने आदिवासियों के भले के लिए एक कार्य दल गठित किया था जिसकी बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी। उसी के बाद UNO ने अपने सभी सदस्य देशों को प्रतिवर्ष विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की थी किशोरपुरा ने कहा कि देश में आजादी अमृत महोत्सव दिवस मनाया जा रहा है। देश की आजादी मे आदिवासियों की कुर्बानी किसी से छिपी हुई नही है आज भी देश में आदिवासियों की स्थिति ठीक नहीं है आदिवासी समाज उपेक्षा बेरोजगारी एवं बंधुवा मजदूरी जैसी समस्या से ग्रसित है।

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगो ने तीर कमान लेकर गगन भेदी नारो के साथ रेगिस्तानी नदी नाले पर आदिवासी प्राचीन सभ्यता का परिचय देते हुए समरसता का संदेश दिया इस अवसर पर लीलाराम, भविष्य किशोरपुरा, मुकेश कुमावत, गोविंद सैन, जीना सैनी, विकाश गुर्जर, पंकज, युवराज, नरेश, पूर्णमल, दलीप, विक्रम भरत सैन सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62