[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में तीज महोत्सव का हुआ आयोजन:महिलाओं ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में तीज महोत्सव का हुआ आयोजन:महिलाओं ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

खेतड़ी में तीज महोत्सव का हुआ आयोजन:महिलाओं ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

खेतड़ी : खेतड़ी के चांदमारी रोड़ स्थित बुधवार को उपखंड प्रशासन की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, पालिका अध्यक्ष गीता सैनी थी, जबकि अध्यक्षता एसडीएम सविता शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से सर्वप्रथम तीज माता की पूजा की गई। इसके बाद में प्रशासन की ओर से रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी, डांस ग्रुप, मटका दौड़ का आयोजन किया गया। उसके बाद महिलाओं ने धूमधाम से तीज की सवारी निकाली गई। प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि भारत की संस्कृति बहुत पुरानी है। यह संस्कृति आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते है जो अपनी परम्पराओं के अनुसार अपने त्यौहारों का आयोजन करते हैं। राजस्थान की संस्कृति प्रदेश के लोगों को प्रेरणा देती है। वर्तमान समय में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई होने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव आमजन पर पड़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण के संरक्षण को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पांच पौधे लगाकर उनकी परवरिश करनी चाहिए।

वहीं आसपास के लोगों को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, पार्षद लीलाधर सैनी, तहसीलदार नीलम राज बंशीवाल, जिले सिंह, मंजू देवी, रमाकांत वर्मा, भूपेंद्र सिंह सोढा, सुरेश, जय सिंह सैनी, निखिल शर्मा, गजेंद्र जलन्द्रा, ऋषि देव ओला, सोनू अग्रवाल, सरिता सोनगरा, पूजा शर्मा, प्रभु राजोता, सुनील सैनी, संजय सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin