[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास:दो आरोपी गिरफ्तार, पांच महीने से सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल कर कर रहे थे परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास:दो आरोपी गिरफ्तार, पांच महीने से सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल कर कर रहे थे परेशान

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास:दो आरोपी गिरफ्तार, पांच महीने से सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल कर कर रहे थे परेशान

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले पांच महीनों से सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल कर छात्रा को परेशान भी कर रहे थे।

थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि थाना इलाके के पपूरना की एक बालिका ने अपने पिता के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पांच-छह महीनों से उसकी नाबालिग लड़की को दो आरोपी इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर ऑडियो वीडियो कॉल कर परेशान कर रहे हैं तथा उसका पीछा किया जा रहा है। इसके अलावा दोनों युवकों ने उसके घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। थाने में मामला दर्ज होते ही एसपी मृदुल कच्छावा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी हजारीलाल खटाणा व सीआई विनोद सांखला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता व सूचना पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सुल्ताना में मौजूद हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विशेष टीम सुल्ताना भेजी गई। जिस पर पुलिस ने चिड़ावा थाना क्षेत्र के सुल्ताना में दबिश देकर इरफान काजी उर्फ सल्लू पुत्र असलम काजी व मोहम्मद कैफ पुत्र उमेद अली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआई ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल जब्त कर आवश्यक जांच करवाई जाएगी। इस दौरान टीम में डीएसपी हजारीलाल खटाणा, सीआई विनोद सांखला, एएसआई देवेंद्र सिंह, एचसी हरिराम शर्मा, दिनेश कुमार गुर्जर, कॉन्स्टेबल महावीर सिंह, दिनेश कुमार मीणा, बलवीर आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet