[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई कर्मियों की झाड़ू डाउन हड़ताल शुरू:नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़देशराजस्थान

सफाई कर्मियों की झाड़ू डाउन हड़ताल शुरू:नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने की मांग

सफाई कर्मियों की झाड़ू डाउन हड़ताल शुरू:नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने की मांग

चूरू : राजस्थान में होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर चूरू नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इससे पहले शीतला चौक से नगर परिषद सर्किल तक सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली। वाल्मीकि समाज संघर्ष समिति के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मुख्य मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

समिति के अशोक पंवार और विजय पंवार ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मी नगर परिषद के सामने शांतिपूर्वक हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 2018 की भर्ती में भी आरक्षण के आधार पर सफाई कर्मियों की भर्ती की गई थी। जिसका सीधा असर सफाई व्यवस्था पर देखने को मिला है। वाल्मीकि आवास योजना के तहत जमीन आवंटन की जाए। हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों पर किसी भी तरह की विभागीय और कानूनी कार्रवाई नहीं की जाए। पूर्व हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन रोका गया। उसे भी जल्द प्रदान किया जाए। अनुकंपा नियुक्ति और बकाया भुगतानों, पेंशन प्रकरणों का जल्द समाधान किया जाए। सफाई व्यवस्था से जुड़े सफाई ठेकेदार का बकाया भुगतान तुरन्त प्रभाव से किया जाए।

सफाई कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इस बार भी राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। जिसे सफाईकर्मी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सफाई कर्मियों ने कहा कि वाल्मीकि समाज को पूरी तरह से भर्ती में प्राथमिकता दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होगी।

Related Articles