[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मरीज के परिजनों ने BDK अस्पताल में किया हंगामा:ब्लड की बोतल उतारने को लेकर हुआ विवाद, स्टाफ पर हाथापाई का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मरीज के परिजनों ने BDK अस्पताल में किया हंगामा:ब्लड की बोतल उतारने को लेकर हुआ विवाद, स्टाफ पर हाथापाई का आरोप लगाया

मरीज के परिजनों ने BDK अस्पताल में किया हंगामा:ब्लड की बोतल उतारने को लेकर हुआ विवाद, स्टाफ पर हाथापाई का आरोप लगाया

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में देर रात नर्सिंग स्टाफ व मरीज के साथ आए परिजनों में विवाद हो गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर मरीज की देखभाल नहीं करने का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया।

नर्सिंग स्टाफ व परिजनों के बीच जमकर बहस हुई। विवाद को बढ़ता देख अस्पताल के अन्य स्टाफ ने मामला शांत करवाया। मरीज के साथ आई झुंझुनूं निवासी सुलताना ने बताया कि उसकी बहन के चार दिन पहले बीडीके अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। चिकित्सक ने ब्लड की कमी बताई थी।

ब्लड चड़ रहा था। बोतल पूरी हो चुकी थी। डयूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को दो-तीन बार बोतल हटाने के लिए बोला, लेकिन वो नहीं आए। फिर मेरा भाई बुलाने गया तो उसे बाहर निकाल दिया। दूसरे वार्ड में गए तो उन्होंने कहा कि हमारी ड्यूटी नहीं है, जिसकी है उनके पास जाओ। फिर दोबारा गए तो महिला नर्सिंग स्टाफ मेरे भाई को धक्का मारते हुए हाथापाई की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin