[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या का मामला: गैंगवार की भेंट चढ़े नागौर के ताराचंद, सामने आयी ह्रदय विदारक तस्वीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या का मामला: गैंगवार की भेंट चढ़े नागौर के ताराचंद, सामने आयी ह्रदय विदारक तस्वीर

राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या कर दी गयी। इस गैंगवार में नागौर निवासी ताराचंद को भी बदमाशों ने गोली मार दी।

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या कर दी गयी। इस गैंगवार में नागौर निवासी ताराचंद को भी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद इनको भी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार नागौर के ताराचंद कड़वासरा अपनी बेटी का सीकर CLC कोचिंग में एडमिशन करवाने गए थे। इसी दौरान उस घटना का वीडियो बनाते समय बदमाशों ने इनको भी गोली मार दी।

बता दें आज सुबह सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोलीमारकर हत्या कर दी गई है। जिसकी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि आनंदपाल सिंह और बलवीर बानूड़ा की मौत का ये बदला है। हत्या की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई। इधर राजस्थान में सीकर से लेकर झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, जयपुर के साथ साथ पूरे प्रदेश में राजस्थान पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।

वहीं इस घटना के बारे में डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि राजू ठेहट हत्याकांड में शामिल 5 संदिग्धों में से 4 की पहचान कर ली गई है, पूरे प्रदेश में नाकाबंदी की गई है, सीकर में स्थिति शांतिपूर्ण है, स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।

इस हत्याकांड के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “पिता का साया छिन गया… इस बिटिया का क्या दोष था मुख्यमंत्री जी? अपराधियों के आगे सरेंडर आपकी कांग्रेस सरकार ने किया है, खून निर्दोष जनता का क्यों बहाया जा रहा है…”

गौरतलब है कि राजू ठेठ और आनंदपाल गैंग की लंबे समय से दुश्मनी थी। इससे पहले भी 2014 में राजू ठेठ पर हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था। इसके बाद भी उस पर कई बार हमले के प्रयास हुए। 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद गैंगवार एकबारगी शांत होती दिखी। पर कुछ महीनों पहले जयपुर में जब आनंदपाल गैंग का मनोज कुमार पकड़ा गया तो उसने फिर राजू ठेठ की हत्या के प्रयास की बात कह गैंगवार की आशंका को बढ़ा दिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin