[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी:बिजली-पानी, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, बोले- फिक्स चार्ज का फैसला गलत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी:बिजली-पानी, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, बोले- फिक्स चार्ज का फैसला गलत

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी:बिजली-पानी, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, बोले- फिक्स चार्ज का फैसला गलत

झुंझुनूं : बिजली-पानी और कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को झुंझुनूं में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता मान नगर स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पंचायत समिति सदस्य अमित ओला ने कहा- जब से भाजपा सत्ता में आई है, प्रदेश में बिजली-पानी से लेकर कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। गांव व छोटे कस्बों में अघोषित रूप से 4 से 8 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है और अब भाजपा सरकार ने बिजली के बिलों के फिक्स चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है।

पैदल मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar
पैदल मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा- आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का यह जन विरोधी फैसला है। जब बिजली की आपूर्ति नही हो रही तो सरकार किस बात की वृद्धि कर रही है। सरकार इस फैसले को वापस लें। बदमाश बेखौफ नजर आ रहे है। पूरे प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या लूट, अपहरण, चैन स्नैचिंग जैसी गंभीर घटनाएं लगातार सामने आ रही है। प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसे में सरकार को पहले आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए और कटौती बंद करनी चाहिए।

इस दौरान गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली,पूर्व चेयरमैन तयब अली, उपसभापति राकेश झाझड़िया, मोहर सिंह सोलाना, प्रवक्ता उमर कुरैशी, जगन सिंह सिहाग, करणीराम मास्टर, महमूद अली सयद, उपराव सिंह, पार्षद युनुस रहमानी, साजिद, रियाज चायल,जुल्फीकार खोखर, अब्दुल्ला अगवान, सलीम कबाड़ी, अदनान, तोफीद सयद, सुभाष अल्हा सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet