[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गला काटकर सुसाइड की कोशिश:शराब के नशे में था युवक, पत्नी हुआ था झगड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

गला काटकर सुसाइड की कोशिश:शराब के नशे में था युवक, पत्नी हुआ था झगड़ा

गला काटकर सुसाइड की कोशिश:शराब के नशे में था युवक, पत्नी हुआ था झगड़ा

सुलताना : पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने घर में रखी ब्लेड से खुद के गले पर कट लगाया और सड़क पर दौड़ने लगा। घायल हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में गुरुवार रात हुई।

सुलताना थाना इंचार्ज भजनाराम ने बताया- सुलताना निवासी कन्हैलाल सोनी (38) पुत्र हीरालाल सोनी ने अपने घर में ही ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसने हाथों पर भी कट लगा लिए। इस दौरान उसकी मां घर पर थी।

वह गले को काट कर घर से बाहर निकला और सडक पर दौड़ने लगा। इस दौरान किसी व्यक्ति ने सुलताना थाने में भी सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही थानाधिकरी भजनाराम जाब्ते के साथ युवक की तलाश में निकले। कन्हैलाल घायल अवस्था में अस्पताल की ओर जा रहा था। रास्ते में वह गिर गया। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही सुलताना के अस्पताल में पहुंचाया।

यहां से उसे चिड़ावा रेफर कर दिया गया। चिड़ावा में हालत खराब होने पर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल के लिए रेफर किया गया। फिलहाल बीडीके अस्पताल में कन्हैयालाल का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कन्हैयालाल शराब के नशे में था। नशे में उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने यह कदम उठाया।

बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं में खून से लथपथ युवक कन्हैयालाल।

2016 में शादी हुई थी

कन्हैलाल की की सुलताना कस्बे में ज्वेलरी की दुकान है, जो ठीक नहीं चल रही है। 2016 में उसकी शादी हुई थी। उसके 5 साल का बेटा है। दंपती में अक्सर झगड़ा होता रहा है। गुरुवार को भी झगड़ा हुआ था। कन्हैयालाल ने पत्नी से मारपीट की थी।

नाराज होकर पत्नी घर से चली गई। वह स्कूल से बेटे को भी साथ ले गई। बेटा घर नहीं आया तो कन्हैयालाल ने मां से पूछा। कुछ देर बाद उसने घर में मां के सामने ही ब्लेड से अपने गले को काट लिया। इसके अलावा शरीर पर कई स्थानों पर कट लगा लिए।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया- कुछ दिन पहले भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। कन्हैयालाल को थाने बुलाकर समझाया था। उसने दोबारा झगड़ा नहीं करने की बात कही थी। पत्नी और मां के कहने पर समझाकर उसे छोड़ दिया था।

बोला- मैंने ही काटा अपना गला

घायल युवक बोल रहा है कि उसने स्वयं ही ब्लैड से अपना गला कटा है। वह यह भी कहा रहा है कि उसने शराब पी रखी है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। वह जिन्दगी से धाप चुका है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77