श्रीश्याम सखी दरबार का सावन तीज महोत्सव आयोजित : कान्हा संग श्याम सखियां सावन के झूले पर जमकर झूली
श्रीश्याम सखी दरबार का सावन तीज महोत्सव आयोजित : कान्हा संग श्याम सखियां सावन के झूले पर जमकर झूली

चिड़ावा : सावन में महिलाओं के उत्सवों का सिलसिला शुरू हो गया है। कस्बे में श्रीश्याम सखी दरबार का सावन तीज महोत्सव का आयोजन विधायक नगर स्थित शिक्षक दंपत्ति कुंदन राकेश कटेवा के निवास पर हुआ। जिसमें श्रीश्याम सखियों के अलावा सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजक रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि सावन तीन महोत्सव के आरंभ में श्रीकृष्ण को झूले में विराजित किया गया। वहीं सभी सखियों और महिलाओं ने श्रीकृष्ण को झूला झूलाकर सावन तीज महोत्सव का आगाज किया। इस मौके पर भक्ति गीत संगीत के अलावा सावन के गीतों पर जमकर महिलाओं ने मस्ती की। कार्यक्रम को लेकर सावन का विशेष झूला लगाया गया। वहीं मनिहारी मार्केट सजाया गया।
महिलाओं ने काफी देर तक एक-दूसरे को झूले झूलाए और सेल्फी ली। वहीं मनिहारी मार्केट में भी खरीदारी की। इस मौके पर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। पूरे परिसर को भी सावन के रंग में रंगा गया। इस मौके पर श्रीश्याम सखी कुंदन कटेवा, कविता सुलतानिया तथा राजू बाछुका की 25वीं शादी की वर्षगांठ भी सभी ने मनाई। जिसमें केक काटकर उन्हें बधाई दी गई। संयोजक रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि सुहाग सौभाग्य के प्रतीक तीज महोत्सव का सभी ने आनंद लिया। इस मौके पर किरण केडिया, टीना शर्मा, बबिता पंवार, सुनिता झुंझुनूंवाला, सौम्या हिम्मतरामका, नीतू सर्राफ व ख्याति केडिया ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां भजनों पर दी। इससे पहले रेखा संदीप हिम्मतरामका, श्रीकृष्ण बनी सौम्या हिम्मतरामका तथा संतोष देवी कटेवा द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।
करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में उर्मिला चौधरी, सरोज चौधरी, मंजू चौधरी, कविता सुलतानिया, नीतू सर्राफ, सुनिता झुंझुनूंवाला, संगीता हिम्मतरामका, टीना शर्मा, नीतू हिम्मतरामका, राजू बाछुका, सविता हिम्मतरामका, रेखा अनिल हिम्मतरामका, सोनू हिम्मतरामका, आशा हलवाई, पायल सूरजगढ़िया, अनिता बदनगढ़िया, अंजू सोनी, अंकिता बाछुका, बबिता पंवार, बबिता सोनी, दीपा मोदी, निशा मोदी, मंजू केडिया, ज्योति चोटिया, नेहा मोदी, ख्याति केडिया, किरण केडिया, मधु शर्मा, मधु बागड़ी, मनीषा सोनी, माया जांगिड़, नेहा मिश्रा, प्रियंका केडिया, पूनम फतेहपुरिया, राजू बाछुका व वंदना तोला आदि मौजूद थीं।