केटीएसएस के पूर्व संरक्षक रामस्वरूप इंदौरिया को श्रद्धांजलि
केटीएसएस के पूर्व संरक्षक रामस्वरूप इंदौरिया को श्रद्धांजलि
खेतड़ीनगर : केसीसी प्रोजेक्ट में चित्रकार व केटीएसएस यूनियन के पूर्व संरक्षक रामस्वरूप इंदौरिया के निधन पर खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने इंदौरिया के जीवन पर प्रकाश डाला। सैनी ने बताया कि इंदौरिया केटीएसएस स्थापना के समय अध्यक्ष बने, 1972 के बाद कई पदों पर रहे, 1991 से 1996 तक यूनियन संरक्षक रहे।
1975 की घटना में रामस्वरूप इंदौरिया को आठ नेताओं के साथ नौकरी से निकाल कर उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मामले दर्ज कराए गए। मजदूरों हितों के लिए लड़ना ही इंदौरिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महामंत्री बिड़दूराम सैनी, सचिव बाबूलाल सैनी, विनय त्यागी, उम्मेदसिंह मीणा, ख्यालीराम, कोलिहान शाखा अध्यक्ष तेजपाल गुर्जर, सीडी यादव आदि ने इंदौरिया के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046944


