[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रात्रि चौपाल में कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रात्रि चौपाल में कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

रात्रि चौपाल में कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गुरुवार रात भीमसर गांव में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी । शहीद फारूक अहमद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल व जनसुनवाई के दौरान 19 शिकायतें मिली। इस दौरान कलक्टर ने ग्रामीणों से पेयजल, विद्युत, राजस्व, शिक्षा सहित अनेक समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए । जनसुनवाई के दौरान भीमसर के सरकारी स्कूल में रसायन व भौतिक विज्ञान के व्याख्याता लगाने, ग्राम रसोड़ा में पुश चिकित्सा उप केंद्र खुलवाने, भारु से चकवास तक सड़क का पेचवर्क करवाने, भीमसर से रसोड़ा सड़क की मरम्मत, कुंभाराम परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करवाने, जवाहरपुरा की प्राथमिक विद्यालय से गुजरने वाली विद्युत लाइन को शिफ्ट करवाने, रास्ते के प्रकरण सहित अन्य शिकायते प्राप्त हुई। जनसुनवाई से पहले कलेक्टर ने भीमसर के विद्यालय में पौधारोपण भी किया ।

रात्रि चौपाल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंबालाल मीणा, मंडावा एसडीएम सुप्रिया कालेर, मुख्य सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक मनोज ढाका, जिला रसद अधिकारी कपिल झाझडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र राठौड़, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया, मंडावा तहसीलदार सुभाष, सदर थाना अधिकारी दयाराम चौधरी, भीमसर ग्राम पंचायत सरपंच साजना, जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62