[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के युवक ने सीकर में किया सुसाइड:सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने देखा; स्मृति वन में पेड़ से लटका मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

झुंझुनूं के युवक ने सीकर में किया सुसाइड:सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने देखा; स्मृति वन में पेड़ से लटका मिला

झुंझुनूं के युवक ने सीकर में किया सुसाइड:सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने देखा; स्मृति वन में पेड़ से लटका मिला

सीकर : सीकर के स्मृति वन में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव को पेड़ से झूलते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा और मॉर्च्युरी में रखवाया।

हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सूचना मिली थी कि स्मृति वन में एक युवक का शव पेड़ के फंदे से झूल रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास से एक आईफोन मिला है। फोन से नंबर निकाल कर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है।

मृतक युवक की पहचान नृपेंद्र श्योराण (26) निवासी पिलानी (झुंझुनूं) के रूप में हुई है। शव देर रात का बताया जा रहा है और परिजन भी युवक की तलाश कर रहे थे। सुसाइड करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22