राष्ट्रहित, उद्योग हित व मजदूर हित में काम करने वाला भामसं सबसे बड़ा संगठन : सैनी
राष्ट्रहित, उद्योग हित व मजदूर हित में काम करने वाला भामसं सबसे बड़ा संगठन : सैनी

झुंझुनूं : अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ(भारतीय मजदूर संघ) जिला की ओर से भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में भारतीय मजदूर संघ का ध्वज परिवर्तन कर ध्वजा रोहण कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तंवर ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश सबसे बड़ा मजदूर संगठन है जो राष्ट्रीय विचार को लेकर अपनी रीति के अनुरूप राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं मजदूर हित में कार्य करता है।
विशिष्ट अतिथि बबलू चौधरी, डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी, मजदूर नेता नरेंद्र सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य सुनील बिरख थे।। जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना के उद्देश्यों के बारे में बताया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद श्रमिक संघ की जिला बैठक हुई। जिसमें श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की गई एवं मौके पर ही जिला निगम प्रशासन के समक्ष समस्याओं का निराकरण भी किया गया। विद्युत हादसों को रोकने तथा सुरक्षा उपकरण अच्छी गुणवत्त के दिलवाने की बात रखी। संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वाले उपखंड पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
संचालन प्रवक्ता बंशीलाल लांबा ने किया। श्रेष्ठ कार्यकर्ता तौफिक अहमद, प्रमोद गुर्जर, माया देवी को सम्मानित किया गया। नरेश स्वामी, रघुवीर सिंह, सुभाष चेजारा, विनोद सैनी, मूलचंद, विकास, रामवतार, शर्मा, गुट्टूराम सैनी, सुनील कुमार, शैलेष यादव, विक्रम यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, राजवीर, सुखेंद्र शर्मा, रजनीश, मनोज, राजेश सोनी, मानसिंह, सुरेश सैनी, प्रमोद गुर्जर, सत्येंद्र सिंह, वीपी सिंह, राजेंद्र सैनी, रमेश गुर्जर, जयवीर सिंह, विकास टंडन, भंवरसिंह, ओमप्रकाश, धीरेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश नरुका, विजय सिंह, सोमेश स्वामी, राजेन्द्र योगी थे।