[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में बिजली विभाग का अभियान:58 जगहों पर की गई कार्रवाई, 11.16 लाख का जुर्माना वसूला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में बिजली विभाग का अभियान:58 जगहों पर की गई कार्रवाई, 11.16 लाख का जुर्माना वसूला

खेतड़ी में बिजली विभाग का अभियान:58 जगहों पर की गई कार्रवाई, 11.16 लाख का जुर्माना वसूला

खेतड़ी : खेतड़ी में बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी पर रोक लगाने को लेकर दो दिवसीय अभियान का संचालन किया गया। इस दौरान बिजली विभाग ने 58 स्थानों पर कार्रवाई कर 11.16 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। खेतड़ीनगर एक्सईएन दूलीचंद बडग़ुर्जर ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायतों को लेकर 20 जूलाई से 22 जुलाई तक दो दिवसीय अभियान चलाया गया।

इस दौरान खेतड़ीनगर खंड के अधीन आने वाले बुहाना व खेतड़ीनगर के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में सतर्कता जांच की गई। विभाग की ओर से भेजी गई टीमों ने 58 स्थानों पर अवैध रूप से की जा रही बिजली की चोरी होने पर वीसीआर भरी गई। इस दौरान विभाग की टीमो ने 91 स्थानों की जांच कर गहनता से जानकारी जुटाई। अवैध रूप से बिजली चोरी करते पाए जाने पर निगम की ओर से 11,16,563 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

एक्सईएन बडग़ुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बिजली की चोरी किए जाने पर नियमित रूप से बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बिजली की छिजत भी अधिक होने से बार बार बिजली फाल्ट होने की समस्या बनी रहती है।

पूर्व में भी विभाग की ओर से जगह-जगह शिविर लगाकर बिजली चोरी नहीं करने तथा नियमानुसार कनेक्शन लगवाकर बिजली उपयोग करने की अपील की गई थी। इसके अलावा बिजली चोरी के दौरान दुर्घटनाएं होने से काफी लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में बिजली चोरी नहीं कर राज्य सरकार के नियमानुसार उपभोक्ता बनकर बिजली का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी को लेकर विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाई जाएगी। इस दौरान यदि कोई भी व्यक्ति बिजली की चोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin