[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि अलॉटमेंट के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक शनिवार को जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से राजस्व मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली ।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि का चिन्हिकरण व अलॉटमेंट जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में जो लम्बित प्रकरण चल रहे है, उनको संबंधित अधिकारी मिशन मोड पर लेकर उनका निस्तारण करें । 5 से 10 साल पुराने केसों की नियमित सुनवाई करे व बकाया तामिलो में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एलआर एक्ट के तहत विचाराधीन मामलों के निस्तारण के लिए प्रगति लाने, अधीनस्थ कार्यालय का नियमित निरीक्षण करने, संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का समय पर निस्तारण करने, भू रूपांतरण एवं गैर खातेदारी मामलों का जल्द निस्तारण करने, राको रोड़ा के मामलों में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमाज्ञान, भू रूपांतरण सहित ऑनलाइन सेवाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ।बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरीया सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad