[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन में बैठक का आयोजन:स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, विरासत दिवस मनाया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन में बैठक का आयोजन:स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, विरासत दिवस मनाया जाएगा

रामकृष्ण मिशन में बैठक का आयोजन:स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, विरासत दिवस मनाया जाएगा

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के रामकृष्ण मिशन अजीत विवेक संग्रहालय परिसर में सोमवार सुबह विरासत दिवस को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले विरासत दिवस समारोह को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने कहा कि खेतड़ी में ऐतिहासिक समय से विरासत दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाता है।

इस दौरान स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह के मित्रता की यादों को ताजा किया जाता है। स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह की मित्रता पूरे देश में मिसाल है। राजा अजीत सिंह की बदौलत ही स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म सम्मेलन में भाग लेकर पूरे विश्व में सनातन धर्म का परचम लहराया था। उनकी मित्रता की यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए खेतड़ी में अजीत विवेक संग्रहालय बनाया गया है, जहां स्वामी विवेकानंद के खेतड़ी आगमन से लेकर राजा अजीत सिंह के साथ बिताए गए समय का वर्णन लोगों को दिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि विरासत दिवस 12 दिसंबर को एक समारोह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह की झांकियां बनाई जाएंगी जो पूरे कस्बे में भ्रमण करेगी। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उसका स्वागत किया जाएगा। वही अजीत विवेक संग्रहालय परिसर में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से समारोह को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है इस मौके पर स्वामी प्रशांतानंद, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी मुरारीसानंद, अशोक सिंह शेखावत, रमाकांत वर्मा, ईश्वर पांडे, प्रदीप सुरोलिया, डॉ राघवेंद्र पाल, हरमेंद्र चनानिया, मालीराम सैनी, रामवतार मेहरड़ा, गोपालराम सैनी, तरूण खिंची, रोशनलाल सैनी, कालीचरण गुप्ता, गौरव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet