कारगवाल दम्पति ने गायत्री दीप-यज्ञ कर मनाया 25 वां विवाहदिनोत्सव
खुशी का कोई भी उत्सव हो उपहारस्वरूप वैदिक-आर्ष साहित्य व महापुरुष जीवनी योगाचार्य

सांखू फोर्ट : प्रजापत परिवार के श्रीगायत्री स्कूल निदेशक बृजमोहन कारगवाल_एएनएम कमलेश देवी के विवाह की 25 वीं वर्षगाँठ गायत्री परिवार के सादलपुर शक्तिपीठ प्रमुख जयसिंह कस्वा,शिक्षाविद दिनेश मरोलिया,सेवानिवर्त डबल एओ लुनकरण के आचार्यत्व में गायत्री दीपयज्ञ का आयोजन कर वैदिक मंत्रोच्चार,देवपूजन,गुरु-कलश वंदना,गायत्री स्तवन,सुमंगल शुभकामनाएं प्रेषित कर मनाया।
जिला ग्रामविकास संयोजक आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने वैदिक सुमंगल वंदना प्रस्तुत कर,उपहार स्वरूप वैदिक आर्ष विज्ञान साहित्य व वीर वीरांगना चित्रावली महापुरुष जीवनी अपनाने के निमित सांग्रहणीय वैदिक संसार विशेषांक (महर्षि दयानंद सरस्वती की दो 100वीं जयंती पर प्रकाशित) कारगवाल दम्पति को सपत्निक विनोद देवी के करकमलों से भेंट करवाते हुए ग्रामविकास गतिविधि के भूमि सुपोषण अभियान के निमित अधिकाधिक वृक्षारोपण,सिंगल यूज प्लास्टिक का सही निस्तारण इको ब्रिक निर्माण,कपड़े के थेले का प्रयोग,जैविक कृषि,किचन गार्डन, गृह वाटिका आदि का आव्हान किया।
सांखु खंड विस्तारक योगेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प करवाया।
गायत्री परिवार के लुनकरण ने भारतीय उत्सव-धर्मी संस्कृति में संस्कार युक्त शिक्षा व सांस्कृतिक विज्ञान सम्मत परम्पराओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मातृशक्ति सरबती देवी, बहिन् भंवरी देवी, सुमित्रा, कमलेश, मीना, संजू, लक्ष्मी, सुमन, सरोज, गायत्री, रीतु, कंचन, बिरमती, उर्मिला, पूजा, भगवानी, कृष्णा देवी डेरुवाल, ज्योति, नीकू राव, संगीता, निकिता, कलावती, सिटिआइस विनोद देवी काजला आदि सहित हरचंदराम, नागरमल, मेघाराम, जयसिंह, टीकूराम, पोस्टमास्टर मोहरसिंह निमिवाल, रामकरण, विनोद मास्टर, रामस्वरूप, मूलचंद, सुरेश, राकेश, पुरुषोत्तम, जगदीश फौजी, दिनेश, अंकित, धनंजय, जतिन, अनुज,प्रियांशु, अजय, नवीन, प्रमोद धर्माणी, शिक्षाविद अमरसिंह डेरूवाल, ललित शर्मा, सदानंद गोस्वामी, भंवरसिंह शेखावत, धन्नाराम प्रजापत सहित उपस्थितजनों ने कारगवाल दम्पति को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आरोग्यमधनम् सम्पदा के लिए चौबीस गायत्री मंत्र का पाठ किया ।
सभी ने कारगवाल दम्पति की इस प्रकार भारत भारतीयता और भारतीय संस्कृतिनुसार विवाहदिनोतस्व मनाने की मुक्तकंठ से प्रसंशा की। आयोजक परिवार की ओर से सभी को प्रसाद वितरण कर तथा गायत्री परिवार के यज्ञ आचार्यों का श्री फल भेंट कर कमलेश देवी बृजमोहन कारगवाल ने किया।।