[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बैठक में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को लगाई लताड़:आयुर्वेद अस्पताल का निरीक्षण किया, नर्स सोते हुए मिली, डॉक्टरों पर सख्ती के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बैठक में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को लगाई लताड़:आयुर्वेद अस्पताल का निरीक्षण किया, नर्स सोते हुए मिली, डॉक्टरों पर सख्ती के निर्देश दिए

बैठक में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को लगाई लताड़:आयुर्वेद अस्पताल का निरीक्षण किया, नर्स सोते हुए मिली, डॉक्टरों पर सख्ती के निर्देश दिए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : प्रभारी सचिव समित शर्मा शनिवार को झुंझुनूं दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर कामों की समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी सचिव सख्त नजर आए। प्रभारी सचिव ने सीएमचओ, डीटीओ और जिला आबकारी अधिकारी सहित कई अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। करीब महीने भर पहले प्रभारी सचिव को मलसीसर थाना क्षेत्र के हरिपुरा और रामपुरा में नियम विरूद्ध ठेके संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस मामले में थानाधिकारी और कॉस्टेबल ने गलत रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद दोनों के साथ साथ जिला आबकारी अधिकारी को चार्जशीट दी गई थी। इस बारे में जब प्रभारी सचिव ने बैठक में आबकारी अधिकारी अमरजीत सिंह से फिडबैक लिया तो उन्होंने कहा कि उन्हें चार्जशीट नहीं दी गई। इस पर प्रभारी सचिव ने आबकारी अधिकारी को लताड़ लगा दी। इसके बाद कलेक्टर ने मौके पर ही आबाकरी अधिकारी को चार्जशीट दी। प्रभारी सचिव ने CMHO डॉ छोटेलाल गुर्जर को भी लताड़ लागई। उन्होंने सीएमचओं से कहा कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा निजी अस्पतालों में सेवाए देने, ऑपरेशन करने, अपने रिश्तेदारों के नाम निजी अस्पताल के संचालन करने की बार बार शिकायत सामने आ रही है, अलसीसर में महिला डॉक्टर घर पर डिलीवरी करवाने जैसी शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा एनपीए ले रहे चिकित्सकों की समय समय जांच कर प्राईवेट प्रैक्टिस करते पाए जाने पर वसूली के निर्देश दिए। वहीं बार बार मेडिकल लेकर अवकाश पर जाने पर डॉक्टरां की जांच करने, बीडीके अस्पताल के पीएमओ को सख्ती से आदेश देकर बधाई के नाम पैसे लेने की व्यवस्था को बंद करने की बात कहीं । वहीं जाखल पीएचसी में नर्सिंग ऑफिसर हरिसिंह पायल के बार बार अनुपस्थित रहने पर एपीओ कर दूसरे जिले में पदस्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही नर्सिंग ऑफिसर की पत्नी के नाम से संचालित निजी अस्पताल की शिकायत की भी जांच करवाने के आदेश दिए। हरी लकड़ियां की तस्करी में लिप्त वाहनों पर कार्रवाई को लेकर जिला प्रभारी सचिव ने जिला परिवहन अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन विभाग ऐसे वाहनों की कागजी कार्रवाई में रूची नहीं ले रहा है। उन्होंने कार्रवाई की बात कही। बैठक से पहले प्रभारी सचिव ने ढ़िगाल में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक छुट्टी पर मिला। वही नर्स सोते हुए पाई गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad