[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

13हजार फीट की ऊंचाई से केंद्रीय मंत्री शेखावत की छलांग:बोले- अब विदेश नहीं जाना पड़ेगा, हरियाणा में मिलेगी फैसिलिटी; देश के पहले एयर स्पोर्ट की शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

13हजार फीट की ऊंचाई से केंद्रीय मंत्री शेखावत की छलांग:बोले- अब विदेश नहीं जाना पड़ेगा, हरियाणा में मिलेगी फैसिलिटी; देश के पहले एयर स्पोर्ट की शुरुआत

13हजार फीट की ऊंचाई से केंद्रीय मंत्री शेखावत की छलांग:बोले- अब विदेश नहीं जाना पड़ेगा, हरियाणा में मिलेगी फैसिलिटी; देश के पहले एयर स्पोर्ट की शुरुआत

जोधपुर : केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने देश के पहले स्काइडाइविंग एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत नारनौल (हरियाणा) से की है। ट्रेनर के साथ उन्होंने खुद टैंडम स्काइडाइविंग करते हुए 13 हजार फीट की ऊंचाई से जंप लगाया। मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा- यह एयर स्पोर्ट अब पहली बार इंडिया में शुरू हो चुका है यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। अब विदेशों में जाने के बजाय देशवासी यही इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने एडवेंचर का लुत्फ उठाते हुए कहा- यह मेरे लिए रोमांचकारी क्षण था।
केंद्रीय मंत्री ने एडवेंचर का लुत्फ उठाते हुए कहा- यह मेरे लिए रोमांचकारी क्षण था।

हरियाणा में शुरू हुआ देश का पहला स्काइडाइविंग सेंटर

बता दें कि 13 जुलाई से भारत में पहली बार हरियाणा के नारनौल में निजी स्काइडाइविंग सुविधा शुरू हुई है। 13 जुलाई को वर्ल्ड स्काइडाइविंग डे के दिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नारनौल की हवाई पट्टी पर स्काइडाइविंग के पहले एयरक्राफ्ट वीटी-एसबीएस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद खुद भी टैंडम स्काइडाइविंग ​​​​​का लुत्फ उठाया।

अब विदेश नहीं जाना पड़ेगा

शेखावत ने मीडिया से कहा- मेरे लिए यह रोमांचकारी दिन है। आज ऐतिहासिक दिन है, भारत ने भी एयर स्पोर्ट की दुनिया में कदम रख दिया है। मैंने खुद को रोमांचित महसूस किया है। लोग दुबई और सिंगापुर जाकर एयर स्पोर्ट्स का लुत्फ लेते हैं अब उन्हें ये सुविधा यही मिलेगी, उन्हें विदेशों में नहीं जाना पड़ेगा। शेखावत ने कहा कि भारत में पर्यटन का क्षेत्र विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होता जा रहा है। जमीन से आसमान तक बाहें फैलाकर हम पर्यटकों को आमंत्रित कर रहे हैं।

शेखावत ने टेंडम स्काइडाइविंग की। उनके साथ एक ट्रेनर भी मौजूद रहा।
शेखावत ने टेंडम स्काइडाइविंग की। उनके साथ एक ट्रेनर भी मौजूद रहा।

हवा में गोते लगाने से पहले ली ट्रेनिंग

स्काइडाइविंग से पहले मंत्री शेखावत को ट्रेनिंग भी दी गई। ट्रेनर ने उन्हें बताया कि कन्धों पर टैप करते ही आपको हवा में अपने हाथ खोल लेने हैं। उन्हें हवा में स्काइडाइविंग करते हुए अपने सिर को ऊंचा रखना है नीचे नहीं देखना है। इसके बाद एयरक्राफ्ट के जरिए उन्होंने जंप किया। इस दौरान हवा में ही उन्होंने ट्रेनर से बातचीत की। नीचे आते हुए जब पैराशूट में ट्रेनर ने उनसे पूछा कि आपको इस एडवेंचर में कैसा लग रहा है। आप अभी हवा में हैं। तब शेखावत बोले- यह बेहद रोमांचकारी है। बेहद अच्छा लग रहा है।

सोशल मीडिया पर भी शेयर किया

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- भारत का पर्यटन मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि हर किसी के लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिससे इस खेल के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें और सुरक्षा मानकों के साथ इसका रोमांच उठा सकें।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad