[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारां (अंता) : इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार हारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

बारां (अंता) : इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार हारा

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यह चुनाव प्रतिष्ठा के रूप मे देखा जा रहा था। प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा पदाधिकारीयों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। आखिर में जीत भी भाजपा उम्मीदवार की ही हुई।

बारां (अंता) : बारां जिले के अंता में हुए नगर पालिका के वार्ड 3 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर नायक को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 169 वोटों हरा दिया। मतगणना के दौरान 815 मतों में से भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर नायक को 491 मत मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार देवीशंकर मेघवाल को 322 वोट ही मिले। भाजपा प्रत्याशी को 169 मतों से विजयी घोषित किया गया।

मतगणना के परिणाम की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की और नारे भी लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।

बतादें कि खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यह चुनाव प्रतिष्ठा के रूप मे देखा जा रहा था। प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा पदाधिकारीयों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet