[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में दो पंचायत समिति सदस्य महिलाएं हुई गायब:पति ने अपहरण का मामला करवाया दर्ज, प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में दो पंचायत समिति सदस्य महिलाएं हुई गायब:पति ने अपहरण का मामला करवाया दर्ज, प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

झुंझुनूं में दो पंचायत समिति सदस्य महिलाएं हुई गायब:पति ने अपहरण का मामला करवाया दर्ज, प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

चिड़ावा : झुंझुनूं में चिड़ावा प्रधान इंद्रा डूडी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पंचायत समिति सदस्य रोहिताश्व धांगड़ अब विवादों में घिरते जा रहे है। कई दिनों से उनके नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों की बाड़े-बंदी चल रही है। इस बीच दो महिला सदस्यों के गायब होने का मामला सामने आया है।

दोनों महिला सदस्यों के पतियों ने उनके खिलाफ अपने-अपने क्षेत्र के थानों में गुरुवार को अपनी पत्नियों को अगवा कर बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों महिलाएं धांगड़ के साथ बाड़ेबंदी में हैं। शुक्रवार को महिला सदस्यों के पति शुक्रवार कलेक्टर और एसपी से मिले और मामले में कार्रवाई की मांग की।

दोनों महिला सदस्यों के पति ने थानों में दी रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार गुरुवार को चिड़ावा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 05 से निर्दलीय सदस्य सुधा देवी के पति जगदीप कटेवा ने बगड़ थाने में और दूसरी शिकायत वार्ड नंबर 17 से भाजपा सदस्य शीला के पति राजेश डारा ने रोहिताश्व धांगड़ के खिलाफ सुल्ताना थाने में दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में बताया- 6 जुलाई को रोहिताश्व धांगड़ उनकी पत्नियों को रात्रि चौपाल में शामिल होने के बहाने घर से अपने साथ ले गया। उसके बाद से उनका पत्नियों से किसी भी तरह से संपर्क नही हो पाया। दोनों का फोन बंद आ रहा है। दोनों ने पंचायत समिति सदस्य धांगड़ पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

दरअसल मामला चिड़ावा प्रधान इन्द्र डूडी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है। रोहिताश्व धांगड अविश्वास प्रस्ताव की अगुवाई कर रहे हैं। कई दिनों से उसके नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों की बाड़े-बंदी चल रही है। 9 जुलाई को रोहिताश धांगड़ के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने सीईओ झुंझुनूं को पत्र सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए बैठक बुलाने की मांग की गई थी। 18 जुलाई को बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होनी है, लेकिन इस बीच पंचायत समिति के सदस्यों के पतियों ने धांगड़ के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाकर मामले में नया मोड ला दिया है।

एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग
महिला सदस्यों के पति की ओर से गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन सुनवाई नही होने से शुक्रवार को उनके पति कलेक्टर और एसपी से मिले। मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की

18 को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक, अभी एक हफ्ताभर
अविश्वास प्रस्ताव पर 18 जुलाई को चर्चा होनी है। जिसमें अभी हफ्तेभर का समय है। प्रधान के खिलाफ बने धड़े को 16 सदस्यों की दरकार है। ऐसे में छह—सात दिनों तक सदस्यों को बांधे रखना इस धड़े के लिए बड़ी चुनौती है। वहीं राजेश डारा की पत्नी शीला भाजपा से सदस्य है। उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद यह भी सामने आ गया है कि इस अविश्वास प्रस्ताव से धीरे धीरे भाजपा ही पीछे हट रही है।
इनका कहना है….
दो जगहों पर परिवाद मिले है। जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। ~ राजर्षि राज वर्मा, एसपी, झुंझुनूं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin