[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में प्लांट लगाकर छाप रहा था नकली नोट, गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर चैनल बनाकर युवाओं को जोड़ा; पूरे राजस्थान में करता था सप्लाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर में प्लांट लगाकर छाप रहा था नकली नोट, गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर चैनल बनाकर युवाओं को जोड़ा; पूरे राजस्थान में करता था सप्लाई

घर में प्लांट लगाकर छाप रहा था नकली नोट, गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर चैनल बनाकर युवाओं को जोड़ा; पूरे राजस्थान में करता था सप्लाई

जोधपुर : जोधपुर की सरदारपुरा पुलिस ने प्रदेश में नकली नोट सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर पर नकली नोट का पूरा प्लांट बना रखा था। वहां से यह अपने गिरोह के साथ मिलकर राजस्थान के सभी जिलों में नकली नोट सप्लाई करता था।

आरोपी के ठिकाने से पुलिस ने नकली नोट बनाने वाला सामान, जिनमें कम्प्यूटर, लोहे की मशीन, नोट का पेपर सहित मशीन को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 53 हजार 700 हजार रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं। इसमें 500, 200 व 100 के नोट शामिल है।

कोर्ट ने 5 दिन के रिमांड पर भेजा
सरदारपुरा थाने की एसआई रीना कुमारी ने बताया कि नकली नोट मामले में गुरजीत सिंह गुरजीत सिंह (35) पुत्र हंसराज सिंह निवासी कसाबिया वाला मोहल्ला, सोनार, पटियाला (पंजाब) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नकली नोट बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है।

एसआई ने बताया- आरोपी ने लाखों रुपए के नकली नोट राजस्थान के अलग-अलग जिलों में चला दिए। पुलिस आरोपी को गुरुवार रात को जोधपुर लेकर आई। इस पूरी चेन के खुलासे के लिए पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

ऐसे पकड़ में आई थी चेन
जोधपुर की माता का थान पुलिस ने 3 जुलाई को 80 फीट रोड पर दबिश देकर एक गाड़ी से नकली नोट का बंटवारा करते युवक श्याम, सूरजाराम, राकेश , सुनील और अशोक को 45 हजार 500 हजार के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था।

इसके बाद सरदारपुरा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लोहावट के कुशलावा निवासी एक नाबालिग से 37 हजार 500 हजार के नकली नोट बरामद किए थे। इन आरापियों ने ही पूछताछ में मास्टरमाइंड गुरजीत सिंह का नाम बताया था।

नकली नोट मामले में पहले भी हो चुका गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गुरजीत सिंह ने अपने गांव के घर में अपना नकली नोट बनाने का प्लांट लगा रखा था। इसने एक इंस्टाग्राम चैनल बना रखा था, जिसमें प्रदेशभर के युवाओं को जोड़ रखा था, जो नकली नोट अपने जिले के लिए खरीदते थे। नकली नोट के मामले में गुरजीत को पहले भी श्रीगंगानगर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहां से छूटने के बाद इसने फिर से यह काम शुरू कर दिया।

25 हजार असली के बदले 1 लाख के नकली नोट
पुलिस ने बताया कि गुरजीत सभी जिलों के युवाओं को 25 हजार के असली नोट के बदले 1 लाख नकली नोट दिया करता था। इन नकली नोट का युवा अपनी मौज मस्ती के लिए भीड़ वाली दुकानों पर चला देते थे।

Related Articles