[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑपरेशन वज्र प्रहार:बुलडोजर चलाने की तैयारी, पुलिस ने चार और बदमाशों को चिन्हित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑपरेशन वज्र प्रहार:बुलडोजर चलाने की तैयारी, पुलिस ने चार और बदमाशों को चिन्हित किया

ऑपरेशन वज्र प्रहार:बुलडोजर चलाने की तैयारी, पुलिस ने चार और बदमाशों को चिन्हित किया

झुंझुनूं : झुंझुनूं में जल्द ही चार और हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा। इनमें पचेरी कलां, पिलानी, चिड़ावा और धनूरी थाने के बदमाश शामिल हैं। इनमें से पुलिस ने धनूरी थाना के हिस्ट्रीशीटर डेनिश उर्फ नरेश बावरिया के नाम का खुलासा किया है। डेनिस उर्फ बावरिया हार्डकोर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के अलग अलग थानो में आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट के 15 मामले दर्ज हैं।

झुंझुनूं पुलिस ने बदमाशों की प्रॉपर्टी को चिह्नित किया है। जल्द ही मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
झुंझुनूं पुलिस ने बदमाशों की प्रॉपर्टी को चिह्नित किया है। जल्द ही मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

डेनिस फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है। इसके अलावा पचेरी कलां, पिलानी और चिड़ावा थाने के तीन बदमाशों की अवैध संपत्तियां पर बुलडोजर चलाया जाएगा। लेकिन इनके नामों को लेकर पुलिस ने अभी खुलासा नही किया है। एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत पहले चार बदमाशों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई कर चुके हैं।

चार और बदमाशों को चिह्नित किया गया है। धनूरी थाना के हिस्ट्रीशीटर डेनिस के खिलाफ हमारी तरफ से कानूनी कार्रवाई कर दी गई है। न्यायालय के आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पिलानी, चिड़ावा और पचेरी थाने के तीन सक्रिय बदमाशों को चिह्नित किया है। प्रशासन के साथ मिलकर इनकी संपत्ति की जानकारी जुटा रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet