[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वकील ने दूसरे वकील का होठ काटा:प्राथमिक इलाज के बाद किया जयपुर रेफर, पीड़ित के पिता से रखता था रंजिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वकील ने दूसरे वकील का होठ काटा:प्राथमिक इलाज के बाद किया जयपुर रेफर, पीड़ित के पिता से रखता था रंजिश

वकील ने दूसरे वकील का होठ काटा:प्राथमिक इलाज के बाद किया जयपुर रेफर, पीड़ित के पिता से रखता था रंजिश

चूरू : चूरू के कोर्ट परिसर में एक वकील ने गुस्से में बेकाबू होकर दूसरे वकील का होठ अपने दांतों से चबाकर अलग कर दिया। गंभीर घायल वकील को तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। वहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। झगड़े और मारपीट की वजह घायल वकील के पिता से रंजिश बताई जा रही है। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

गंभीर रूप से घायल हुए वकील आनंद शर्मा के पिता सुशील शर्मा ने बताया कि सीजेएम कोर्ट में उनकी ओर से गवाह से जिरह की जा रही थी। इस दौरान विपक्ष के वकील महिमन जोशी गाली गलौज कर परेशानी खड़ी कर रहे थे। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद वह चुप हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में जब वह कोर्ट से घर जाने के लिए पार्किंग स्थल पर पहुंचे। तभी महिमन जोशी गुस्से से वहां आ गया। वह उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गया। इस दौरान उनकी एक अंगुली में चोट आई। उसी दौरान उनके बेटे आनंद शर्मा ने वहां आकर बीच बचाव किया। इस पर आरोपी वकील महिमन जोशी ने उनके बेटे आनंद शर्मा को नीचे पटक दिया। गुस्से में महिमन जोशी ने अपने दांतों से आनंद शर्मा के निचले होंठ को काटकर अलग कर दिया। इससे उसके काफी खून बहने लगा। वकीलों के बीच हुई झगड़े से वहां हड़कंप मच गया। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर उनको अलग किया।

वकील सुशील शर्मा ने बताया कि महिमन जोशी उनसे रंजिश रखता है। वह पहले भी कई बार उनके साथ गाली गलौज कर चुका है। सुशील कुमार चूरू के वार्ड 38 के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोपी वकील महिमन जोशी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दी है। चूरू कोर्ट परिसर में हुआ यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet