[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक्सीडेंट में कट गया था हाथ, डॉक्टरों ने पैरों से जोड़ा! जानें आखिर क्यों किया ये ‘कमाल’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

एक्सीडेंट में कट गया था हाथ, डॉक्टरों ने पैरों से जोड़ा! जानें आखिर क्यों किया ये ‘कमाल’

Bizarre News : एक्सीडेंट में हाथ में कटने के बाद डॉक्टरों ने उसे पैरों से जोड़ दिया, इसके पीछे एक हैरान करने वाली वजह है। डॉक्टर्स का कहना है कि ये बहुत ही जटिल प्रक्रिया है और इसमें घंटों समय लगता है।

Bizarre News : एक शख्स का हाथ कट गया, वह डॉक्टरों के पास गया तो डॉक्टरों ने उसके हाथ को कटे हुए जगह से जोड़ने की जगह पैरों से जोड़ दिया। आप ये सुनकर हैरान हैं? हैरान तो हम भी रह गए थे, जब इस खबर के बारे में हमें सुना। जब हमने इसके बारे में रिसर्च किया तब पता चला कि आखिर ऐसा करने के पीछे डॉक्टरों की क्या माशा थी। आइये जानते हैं कि डॉक्टरों ने ऐसा क्यों किया?

मामला चीन के हुनान प्रांत का है, यहां एक 27 साल के लड़के शियाओ वेई का हाथ कटने के बाद एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शख्स का हाथ किसी भारी भरकम मशीन के गिरने की वजह से चोटिल हुआ और कट गया। चोट इतनी अधिक थी कि हाथ को दोबारा जोड़ा नहीं जा सकता था। ऐसे में डॉक्टरों ने हाथ को पैरों से जुड़े दिया।

डॉक्टरों का कहना है कि काफी देर तक हाथ शरीर से अलग था, ऐसे में उसके ऊतकों जो जिन्दा रखना बहुत जरूरी था लेकिन शख्स के हाथ में चोट इतनी अधिक थी कि कटे हुई जगह पर हाथ जोड़ा संभव नहीं था। डॉक्टरों के सामने एक कठिन चुनौती थी क्योंकि हाथ कई घंटों से अलग था, जिससे हाथ को सीधे हाथ से सफलतापूर्वक जोड़ने की संभावना काफी कम हो गई थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने फैसला किया कि अस्थायी रूप से हाथ को शख्स के पैर में जोड़ दिया जाए।

बीबीसी से बात करते हुए डॉक्टर्स ने कहा कि “उनकी चोट गंभीर थी। चोटों के अलावा, उनका हाथ भी चपटा हो गया था। हाथ को फिर से जोड़ने की सर्जरी करने से पहले हमें उनकी चोटों को ठीक करना और उनका इलाज करना था।” ऐसे में डॉक्टरों ने हाथ का इलाज शुरू किया और कटा हुआ पार्ट पैरों से जोड़ दिया।

जानकारों का कहना है कि इस तरह की प्रक्रियाएं काफी दुर्लभ हैं, लेकिन असंभव नहीं हैं। चीनी लोग माइक्रोसर्जरी में काफी अनुभवी हैं। इसके साथ ही शरीर के किसी कटे हुए हिस्से को शरीर के किसी अन्य हिस्से से जोड़कर उसे जिंदा रखने की प्रैक्टिस अच्छी है और इसे मान्यता भी मिली हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि जरूरी नहीं है कि उसका हाथ एक दम ठीक हो जाए। यह बहुत ही जटिल प्रकिर्या है और इस ऑपरेशन में करीब चौदह से पंद्रह घंटे लग सकते हैं।

Related Articles