[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

मोहर्रम (ताजिया) के पर्व पर जिले के विभिन्न कस्बों एवं क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

चूरू : जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने 17 जुलाई को मोहर्रम (ताजिया) के पर्व पर जिले के विभिन्न कस्बों एवं क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

आदेश के अनुसार चूरू एडीएम को चूरू, राजगढ़, सिद्धमुख, तारानगर, भानीपुरा व सरदारशहर तथा सुजानगढ़ एडीएम को सुजानगढ़, रतनगढ़ एवं बीदासर के लिए समग्र प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चूरू, राजगढ़, तारानगर, रतनगढ़, बीदासर,सुजानगढ़ व सरदारशहर एसडीएम को उनसे संबंधित संपूर्ण उपखंड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है। चूरू तहसीलदार को रतननगर, राजगढ़ तहसीलदार को राजगढ़, सिद्धमुख तहसीलदार को सिद्धमुख, तारानगर तहसीलदार को साहवा, रतनगढ़ तहसीलदार को राजलदेसर, सरदारशहर तहसीलदार को सरदाशहर, सुजानगढ़ तहसीलदार को सालासर, बीदासर तहसीलदार को छापर एवं भानीपुरा तहसीलदार को भानीपुरा कस्बों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा असामाजिक व साम्प्रदयिक तत्वों से निपटने के लिए विशेष निगरानी रखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखते हुए सोशल मीडिया पर पर आपत्तिजनक सामग्री नहीं प्रचारित हो, इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62