[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर : मंदिर के पुजारी ने 7 साल की मासूम बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

बीकानेर : मंदिर के पुजारी ने 7 साल की मासूम बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Bikaner Rape Case: राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला के छतरगढ़ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर जिले से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जिले के खाजूवाला के छतरगढ़ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। धर्म की रक्षा करने वाला भक्षक बन गया। बीकानेर के खाजूवाला में पुजारी के एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सात वर्षीय बालिका जब स्कूल से शाम को घर आ रही थी, तब मंदिर के पुजारी ने उसके साथ जबरदस्ती की है।

छतरगढ़ के थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची बुधवार शाम 7 बजे स्कूल से लौट रही थी। जब नाबालिग देर रात तक घर नहीं लौटी, तो घरवालों ने खोजना शुरू कर दिया। जब लड़की की मां मंदिर के पास पहुंची तो लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। तब उसने मंदिर के कोने से झांक कर देखा तो मंदिर के धर्मरक्षक (पुजारी) अणतुराम जाट उसकी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था।

पीड़िता की मां ने अपनी बच्ची को बचाने के लिए पुजारी को पकड़ने की कोशिश की, पर वह नकाम रही और पुजारी वहां से भाग गया। लड़की की मां ने शोर मचाया तो गांव वाले इक्कट्ठा हो गए। छतरगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग का देर रात को ही मेडिकल करवाया गया।

परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। घरवालों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। आरोपी मंदिर में पूजा व देखरेख का काम करता है। पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet