[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया ने विधायक गुर्जर पर अवैध आयरन व खनन को लेकर लगाएं आरोप, सैकड़ों लोगों के साथ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया ने विधायक गुर्जर पर अवैध आयरन व खनन को लेकर लगाएं आरोप, सैकड़ों लोगों के साथ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मनोज घमरीया ने प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक पर लगाए अवैध आयरन व बजरी खनन के आरोप

खेतड़ी : खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर द्वारा विधानसभा सत्र में उठाए गए कथित सवाल अवैध खनन और ओवरलोड डंपर के मामले में प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मनोज घुमरिया व उसके भाई पुलिस विभाग में एडीजे पर लगाए आरोप के खिलाफ खेतड़ी में बवाल मच गया है। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तथा हाथों में तख्तिया लेकर सड़कों पर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी सविता शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन के खिलाफ निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर घंटों भर तक प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार विधायक धर्मपाल गुर्जर ने पुलिस विभाग में एडीजी के भाई द्वारा ओवरलोड डंपर चलाने का मुद्दा उठाया था जिसको लेकर आज विधायक प्रत्याशी रहे मनोज घुमरिया ने बड़ी संख्या में भीड़ के साथ एसडीएम को ज्ञापन सोपा।

ज्ञापन के माध्यम से विधायक धर्मपाल गुर्जर पर अनेक अवैध कार्य करने का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गए। ज्ञापन में बताया कि खेतड़ी विधायक की सह पर उनके चाहते और समर्थक लोगों द्वारा खेतड़ी क्षेत्र के बसई नदी, इलाखर, कालोटा सहित अनेक स्थानों पर खनिज संपदा का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इन पर एसडीएम सविता शर्मा को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री द्वारा विधायक के अवैध कार्यों की जांच करवाने की मांग की तथा उनके द्वारा खेतड़ी की बसई नदी व काटली नदी जो कि नदियां खेतड़ी की लाइफ लाइन नदियों रही है। इन नदी में विधायक के स्वयं के बजरी खनन प्लांट लगे होने के भी सबूत बताएं। विधायक प्रत्याशी मनोज घुमारिया खेतड़ी विधायक पर आरोप लगाते हुए कहां कि विधानसभा क्षेत्र में खेतड़ी विधानसभा के विकास कार्य की बात ना कर प्रतिद्वंदी वह भाई पर आरोप लगाना उचित नहीं है उनको खेतड़ी की जनता ने वोट देकर विधानसभा भेजा है वह उनकी बातें रखने न कि प्रतिद्वंदी के खिलाफ अवैध खनन के कथित सवाल खड़े करें।

मनोज घुमरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक पर लगाए अवैध आयरन व बजरी खनन के आरोप
खेतडी मनोज घुमरिया ने अपने कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक पर लगाए अवैध आयरन व बजरी खनन के आरोप। घुमरीया ने बताया की विधायक के लोगो के द्वारा ढाणी लिकायता वाली मे व ग्राम जमालपुर मे अवैध रूप से आयरन का खनन किया जा रहा है। काटली नदी मे ग्राम पंचायत कांकरिया मे अवैध बजरी का खनन करवाया जा रहा है। मोरनाला, सिहोड मे अवैध बजरी का खनन विधायक के रिस्तेदारो द्वारा किया जा रहा है। कालोटा मे वन विभाग की भूमी पर अवैध खनन किया ज रहा है। बेसरडा के जमालपुर मे अवैध बजरी का खनन करवाया जा रहा है। दुधवा व दलौता मे वन विभाग की भूमी पर अवैध खनन किया जा रहा है। घुमरिया ने बताया कि एसडीएम सविता शर्मा को सैकड़ों लोगों के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर विधायक धर्मपाल गुर्जर पर लगाएं गए आरोपों के सबूत प्रदान किया है उन्होंने कहा कि विधायक के अवैध आयरन व खनन की फोटो व वीडियो की एक कॉपी ज्ञापन के साथ एवं मीडियाकर्मियों को दी गई है।‌

मनोज घमरीया ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीडिया को अवैध आयरन व खनन के दिये सबूत :

1. अवैध आयरन खनन, खेतड़ी

विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर के निवास स्थान ढाणी लिकायता वाली ग्राम पंचायत रामकुमारपुरा विधायक के निजी निवास स्थान (मकान) के बिल्कुल नजदीक, विधायक के करीबी मित्र रमेश गिराटी निवासी ढाणी खातीयाला रामकुमारपुरा व जगदीश उर्फ जागेश गुर्जर व महेन्द्र खारिया विधायक के संरक्षण में अवैध आयरन खनन कर रहे हैं।

• अवैध खनन का स्थान : ढ़ाणी लिकायता वाली ग्राम पंचायत रामकुमारपुरा (विधायक धर्मपाल गुर्जर की गृह पंचायत) तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं ।

• खनन के स्थान पर कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं

2. अवैध बजरी खनन, (खेतड़ी)

कांकरिया (हाई वॉल्टेज) : विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी की ग्राम पंचायत कांकरिया में बड़े स्तर पर बजरी का अवैध खनन काफी समय से चल रहा हैं जिसका संचालन विधायक धर्मपाल गुर्जर के संरक्षण में विधायक के करीबी बनवारी गुर्जर पुत्र मालाराम गुर्जर, पप्पू गुर्जर पुत्र मालाराम गुर्जर, रामोवतार गुर्जर पुत्र हनुमान राम गुर्जर, हरकेश गुर्जर पुत्र मुलाराम गुर्जर, बंशी गुर्जर पुत्र सुरजन गुर्जर इन्होंने विधानसभा चुनावों में विधायक धर्मपाल गुर्जर को लाखों रूपयों का चंदा दिया, जब इस अवैध बजरी खनन का स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो खनन माफियाओं ने जून 2021 में सैनी समाज की महिला सोनी देवी पत्नी मुखराम सैनी की जीप से कुचलकर हत्या कर दी। जिसके अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

• अवैध बजरी खनन का स्थान : काटली नदी कांकरिया व कांकरिया से लगते गांव जोधपुरा की सीमा पर तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं

• खनन के स्थान पर कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं:

3. अवैध बजरी खनन, (खेतड़ी)

ढ़ाणी मोरनाला, सिहोड़ : विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर का सगा भतीजा रमेश गुर्जर व विधायक मित्र सुधीर चौधरी जो मूलरूप से हरियाणा निवासी हैं तीनों ने साझेदारी में सिहोड़ नदी में ढाणी मोरनाला के पास बजरी का बड़ा वॉशिंग का प्लान्ट लगा रखा हैं जिससे प्रतिदिन 100-120 डम्फरों को अवैध रूप से ओवर लोडिंग कर रात के अंधेरें में हरियाणा सीमा में प्रवेश करवाया जाता हैं आज भी प्लान्ट के ऊपर 1000 से 1500 गाड़ियां भरी जाएं इतनी बजरी का स्टॉक कर रखा हैं कुछ गाड़ियां निकालने की फिराक में हैं तथा बाकी बजरी को फैलाकर उस पर डस्ट बिछाया जा रहा हैं शिघ्रता से कार्यवाही नहीं कि गई तो सारी बजरी सीमा से बाहर भेज दी जाएगी, बताया जाता हैं कि विधानसभा चुनावों में भी सुधीर चौधरी ने लाखों रूपयें विधायक धर्मपाल गुर्जर को चंदा दिया था ।

• अवैध बजरी खनन का स्थान :- ढाणी मोरनाला, सिहोड़ नदी ग्राम पंचायत सिहोड़ नदी से ड़ाबला नदी वाले रास्ते पर, तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं

• खनन के स्थान पर कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं

4. वन विभाग की भूमी पर अवैध खनन (खेतड़ी)

विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर व उनके करीबी मित्र निवासी ग्राम कालोटा मालाराम व शैतान सिंह तथा हीरालाल गुर्जर उर्फ हीरा पहलवान पुत्र झाबरमल गुर्जर व नागरमल गुर्जर पुत्र झाबरमल को संरक्षण देकर वन विभाग की भूमी पर मकान बनाकर मकानों की आड़ में पिछे की साइड़ पोकलैंड व जेसीबी मशीन की सहायता से वन विभाग की भूमी पर अवैध खनन किया जा रहा हैं।

• अवैध खनन का स्थान :- बड़ाऊ रोड़ कालोटा तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना – (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं

• खनन के स्थान पर जीपीएस कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं:

5. अवैध आयरन खनन, (खेतड़ी)

विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर व उनके करीबी ग्राम जमालपुर निवासी सरपंच पति छोटेलाल गुर्जर उर्फ पहलवान के साझे में अवैध आयरन खनन आज भी 700 से 1000 गाड़ियों का आयरन स्टॉक के रूप में पड़ा हुआ हैं जिसको हरियाणा में सप्लाई करने की फिराक में हैं शिघ्रता से कार्यवाही कर संग्रहीत आयरन को सम्बन्धित विभाग को सौंपें।

• अवैध खनन का स्थान ढ़ाणी टीलावाली ग्राम जमालपुर तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं।

• खनन के स्थान पर जीपीएस कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न:

6. अवैध बजरी खनन, (खेतड़ी)

सिहोड़ :- विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर का सगा भतीजा रमेश गुर्जर (पंचायत समिति सदस्य) सिहोड़ नदी के अन्दर अवैध बजरी खनन जिससे सिहोड़ से ड़ाबला की तरफ जाने वाला रास्ता जो काफी सालों से विरासत रूपी हैं तथा आसपास की कई ढाणियों को सिहोड़ से जोड़ता हैं, इस रास्ते को काटते हुए 100 फीट गहराई तक खनन कर दिया जिससे रास्ते पर गढ्‌ढा बन गया जिससे रास्ते पर आवागमन पूर्णतयाः बंद हो गया जिसका स्थानीय लोगों ने कई बार विरोध किया व विधायक धर्मपाल गुर्जर से भी मिले लेकिन उनसे मिलने के बाद विधायक ने कोई ध्यान नहीं दिया यहां एकसुत्रीय कार्यक्रम जैसा प्रतीत होता हैं विधायक महोदय से बार बार गुहार लगाई कि हमारे रास्ते पर खनन न किया जाए मगर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने फटकार लगाकर वापिस भेज दिया और अपने भतीजे रमेश का पक्ष लेते हुए कहा कि यह खनन अवैध नहीं हैं मेरा भतीजा सही काम कर रहा हैं लेकिन यह पूर्णतयाः ही अवैध हैं आसपास की ढ़ाणीयों का कनेक्शन सिहोड़ गांव से पूर्णतयाः बाधित हो चुका हैं।

• अवैध बजरी खनन का स्थान सिहोड़ नदी से ड़ाबला की तरफ जाने वाले रास्ते पर ग्राम पंचायत सिहोड़, तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं

• खनन के स्थान पर कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं।

7. अवैध बजरी खनन, (खेतड़ी)

बेसरड़ा :- विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर व उनके करीबी ग्राम जमालपुर निवासी सरपंच पति छोटेलाल गुर्जर उर्फ पहलवान जो अवैध रूप से बजरी खनन का कार्य कर रहे हैं। • अवैध बजरी खनन का स्थान :- ढ़ाणी टीलावाली – ग्राम जमालपुर – तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं । खनन के स्थान पर जीपीएस कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं:-बेसरड़ा :- विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर व उनके करीबी ग्राम जमालपुर निवासी सरपंच पति छोटेलाल गुर्जर उर्फ पहलवान जो अवैध रूप से बजरी खनन का कार्य कर रहे हैं।

• अवैध बजरी खनन का स्थान :- ढ़ाणी टीलावाली – ग्राम जमालपुर – तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं ।

• खनन के स्थान पर जीपीएस कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं।

8. अवैध बजरी खनन, (खेतड़ी)

दूधवा व दलौता :- विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर के निजी रिश्तेदार ग्राम दूधवा निवासी कैलाश कांवर व रामसिंह कांवर पौंकलैंड व जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध बजरी खनन कर डम्फरों में व ट्रेक्टरों में भरकर हरियाणा में व सिघांना, बुहाना, चिड़ावा इत्यादि जगहों पर सप्लाई कर रहे हैं जो विधायक के संरक्षण में अवैध बजरी खनन कर रहे हैं।

• अवैध बजरी खनन का स्थान :- दूधवा व दलौता नदी, तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं ।

• खनन के स्थान पर कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं।

9. वन विभाग की भूमी पर अवैध खनन (खेतड़ी)

विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर के संरक्षण से विधायक के रिश्तेदार निवासी ग्राम कालोटा दानाराम पुत्र भाताराम, श्रवण पुत्र भाताराम, लालचन्द जाट, शीशराम गुर्जर, मनीराम गुर्जर ने वन विभाग की भूमी पर अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से अवैध खनन किया जा रहा हैं।

• अवैध खनन का स्थान :- बड़ाऊ रोड़ माधोगढ़ नियर कालोटा तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना (राज.) पूर्व जिला झुंझुनूं

• खनन के स्थान पर जीपीएस कैमरा से लिया गया फोटो संलग्न हैं।

नोट : उपरोक्त्त सभी सबूतो की फोटो और विडियो मनोज घुमरिया के द्वारा दी गई है, इसमें जनमानस शेखावाटी न्यूज़ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin