[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाइप लाइन के गड्‌ढे में बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी, सभी छात्र सुरक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

पाइप लाइन के गड्‌ढे में बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी, सभी छात्र सुरक्षित

पाइप लाइन के गड्‌ढे में बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी, सभी छात्र सुरक्षित

बिसाऊ : जल जीवन मिशन योजना से टांई गांव को जोड़ने के लिए पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्डे मे सोमवार को बच्चों से भरी बस फंस कर दुर्घटना होते हुए बची। इससे बड़ा हादसा होते हुए टला। ग्राम टांई मे सुबह बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस जल जीवन मिशन योजना मे खोदे गए गड्डे गिर गईं।

गौरतलब है कि टांई मे पिछले 6 माह पहले पाइप लाइन डालने के लिए जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा गांव का गौरव पथ व समस्त गलियों की सड़क को तोड़ दिया था। इस कारण ग्रामीणों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण अमानत अली ने बताया कि ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई सड़क को जल्दी ही ठीक नहीं किया गया तो पंचायत समिति मंडावा मे होने वाली उपखंड स्तर की जन सुनवाई मे इसकी शिकायत करेंगे। उधर जल जीवन मिशन के ठेकेदार रासिद खान का कहना है कि टांई मे पाइप लाइन टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है जल्दी ही टूटी हुई इस सड़क को दुरुस्त करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin