स्कूल में स्टाफ की कमी, ग्रामीणों ने लगाया ताला:13 में से केवल 6 टीचर, बच्चे भी धरने पर बैठे; पढ़ाई को नुकसान
स्कूल में स्टाफ की कमी, ग्रामीणों ने लगाया ताला:13 में से केवल 6 टीचर, बच्चे भी धरने पर बैठे; पढ़ाई को नुकसान
दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में स्कूल में स्टाफ की कमी के चलते आज ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों के साथ स्कूल के बच्चे भी बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में आधे से ज्यादा पदों पर स्टाफ नहीं है।
ग्रामीण गजेंद्र ताखर ने बताया कि गांव बाय के पास ग्राम पंचायत मगनपुरा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 13 पद स्वीकृत है। लेकिन यहां केवल 6 पदों पर ही स्टाफ लगा हुआ है। अन्य 7 पद रिक्त है। वर्तमान में स्कूलों में नामांकन का समय चल रहा है। लेकिन यहां सरकारी स्कूल में स्टाफ की कमी के चलते बच्चे दूसरी स्कूल में जाने लगे हैं।
वहीं जो 6 लोगों का स्टाफ यहां पर काम कर रहा है। वह भी ज्यादातर कागजी कार्रवाई में लगा रहता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इसलिए हमारी मांग है कि रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


