[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं- डॉ. साहब को कोई लोभ नहीं, वादा पूरा कर इस्तीफा दे दिया, वापस नहीं लेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं- डॉ. साहब को कोई लोभ नहीं, वादा पूरा कर इस्तीफा दे दिया, वापस नहीं लेंगे

गोलमा देवी ने कहा कि डॉक्टर साहब ने इस्तीफा दिया है, लेकिन किरोड़ी लाल मीणा पार्टी से बाहर नहीं हैं। वो पार्टी का काम करते रहेंगे। लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि बड़े पद की लालसा में डॉक्टर मीणा ने इस्तीफा दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है।

दौसा : दौसा राजस्थान की राजनीति डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा के बाद लगातार गर्मा रही है। अब इसी मामले पर पूर्व मंत्री और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी ने कहा है कि जब डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है तो वापस नहीं लेंगे। पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं कि लोकसभा चुनाव में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी ने सीटों की जिम्मेदारी दी। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जनसभा में बयान दिया था अगर दौसा लोकसभा सीट कन्हैयालाल मीणा चुनाव हारा तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। अपनी बात को पूरा करते हुए डॉ. साहब ने इस्तीफा दिया है।

गोलमा देवी ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सड़क पर  धरना दिया। लोगों के मुद्दे उठाते हैं। चाहे पेपर लीक मामला हो या किसी पीड़िता से दुष्कर्म मामला हो। किसी के मुआवजे की बात हो तो उसका मुद्दा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा उठाते हैं। डॉ. साहब हमेशा जनता के साथ रहते हैं। डॉक्टर साहब ने इस्तीफा दिया है, लेकिन किरोड़ी लाल मीणा पार्टी से बाहर नहीं हैं। वो पार्टी का काम करते रहेंगे।

बड़े पद की लालसा नहीं
पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने आगे कहा कि लोग यह अफवाहें फैला रहे हैं कि बड़े पद की लालसा में डॉक्टर मीणा ने इस्तीफा दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर ऐसा होता तो जब वो खुद मंत्री थीं तब उन्होंने इस्तीफा दिया था। वह भी वापस नहीं लिया। उसके बाद वसुंधरा सरकार में डॉ. मीना पहले भी इस्तीफा दे चुके हैं ओर वापस भी नहीं लिया गया था। इसीलिए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को बड़े पद की कोई लालसा नहीं है। उन्होंने शुरू से जनता के लिए काम किया है और जनता के बीच रहकर किया है और आगे भी करेंगे। विधानसभा उपचुनाव को लेकर गोलमा देवी ने कहा पार्टी का प्रचार करेंगे बाकी हार जीत तो मुकद्दर की बात है।

नहीं रुकेंगे कोई काम
इधर पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री पद का लोभ नहीं है। इसीलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। उनके लिए तो विधायक और मंत्री दोनों का पद कोई मायने नहीं रखता। उनके तो सारे काम बिना विधायक और मंत्री पद के भी होते हैं।

तन-मन से करेंगे प्रचार
उपचुनाव की जिम्मेदारी के सवाल पर पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे बखूबी निभाया जाएगा। पार्टी के लिए तन मन से प्रचार करेंगे। मतदाताओं के बीच में जाएंगे और फिर रही बात पार्टी की तो हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं, पार्टी का काम तो करना ही चाहिए। उधर, डॉक्टर मीणा के इस्तीफे के सवाल पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी गोलमा देवी ने कहा है कि जब इस्तीफा दे दिया है तो वापस नहीं लेना चाहिए। इस्तीफा दे दिया मतलब दे ही दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet