[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बनाएंगे नया संगठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बनाएंगे नया संगठन

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बनाएंगे नया संगठन

सीकर : व्यापारियों की बैठक महेंद्र कुमावत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। व्यापारियों ने शहर की समस्याओं के समाधान के लिए नए व्यापार संगठन के गठन की घोषणा की। संजीव नेहरा ने सभा मे नए संभाग स्तर के व्यापार संगठन की प्रस्तावना रखी। अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन द्वारा करने का प्रस्ताव रखा। मौजूद व्यापारियों ने इसका समर्थन किया। अरुण फागलवा, देवकीनन्दन पारीक ने कहा कि शहर के हर हिस्से में 5 सदस्यीय जोन कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यता अभियान चलाना चाहिए।

दिनेश जाखड़ ने नए व्यापार संघठन के गठन की प्रक्रिया के लिए एक 7 सदस्य संयोजन समिति का गठन करने का प्रस्ताव रखा। इस संयोजन समिति में संजीव नेहरा, अरुण फ़ागलवा, देवकीनंदन पारीक, अभिषेक मोर, विजेंद्र रणवा, राजकुमार धूत, नितेश पारमूवाल को शामिल किया गया। इस दौरान संजीव नेहरा, देवकीनंदन पारीक, कमल जैन, रूपाराम शेषमा, अभिषेक मोर, दिनेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles