[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरतपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, दंपती को पीटा:VHP के 50 कार्यकर्ता मकान में घुसे, घसीटकर निकाला; महिला के कपड़े फटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

भरतपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, दंपती को पीटा:VHP के 50 कार्यकर्ता मकान में घुसे, घसीटकर निकाला; महिला के कपड़े फटे

भरतपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, दंपती को पीटा:VHP के 50 कार्यकर्ता मकान में घुसे, घसीटकर निकाला; महिला के कपड़े फटे

भरतपुर : भरतपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा हो गया। एक मकान में कुछ लोग चर्च फाउंडेशन का बैनर लगाकर प्रार्थना कर रहे थे। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लगभग 50 कार्यकर्ता धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए मकान में घुसे और पति-पत्नी समेत 3 लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक व्यक्ति का सिर फूट गया और महिला के कपड़े फट गए। घटना भरतपुर के मथुरागेट थाना इलाके की है।

हंगामे और धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 28 लोगों को डिटेन किया। इनमें 20 महिलाएं हैं।

विहिप जिलाध्यक्ष समेत कई लोग महिला के कमरे में घुस गए। उसके साथ मारपीट की गई।
विहिप जिलाध्यक्ष समेत कई लोग महिला के कमरे में घुस गए। उसके साथ मारपीट की गई।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया- शुक्रवार सुबह हमें सूचना मिली कि रेलवे फाटक नंबर 39 एरिया में सिमको फैक्ट्री के पास एक मकान में धर्मांतरण चल रहा है। मकान में करीब 100 लोग हैं। जब हमने विहिप के एक सदस्य को मकान में भेजा तो महिला ने कहा कि यहां तो लाइब्रेरी चल रही है। इसके बाद हम घर में घुसे तो सामने आया कि यहां धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। शहर में पहले भी सोनार हवेली में धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा था। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था, लेकिन एसआईटी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

लाखन सिंह ने आरोप लगाया- घर के अंदर मौजूद लोगों को 500-500 रुपए देकर बुलाया गया था। यह मकान रविंद्र कुमार का है। वह भरतपुर शहर के पास के अजान गांव का रहने वाला है। इसने वहां भी दूसरे धर्म का प्रचार शुरू किया था। रविंद्र ने देवी-देवताओं की तस्वीरें घर से निकालकर नाली में फेंक दी थी। तब गांव के लोगों ने पीटकर भगा दिया था।

मकान में रविंद्र (ग्रीन शर्ट) चर्च फाउंडेशन के तहत प्रार्थना कर रहा था। उसने बताया कि उसे, उसकी पत्नी को पीटा।
मकान में रविंद्र (ग्रीन शर्ट) चर्च फाउंडेशन के तहत प्रार्थना कर रहा था। उसने बताया कि उसे, उसकी पत्नी को पीटा।

धर्म परिवर्तन करवाने पर लोगों ने भगा दिया
उन्होंने बताया- अजान गांव से भागकर रविंद्र भरतपुर आया और यहां एकता विहार कॉलोनी में रहने लगा। इसने वहां भी धर्म परिवर्तन करवाया। तब आस-पास के लोगों ने इसे वहां से भगा दिया। अब यह पिछले 3-4 साल यहां रहकर धर्म परिवर्तन करा रहा है। इसे हमने कई बार समझाया था, लेकिन यह माना नहीं। घर के अंदर ईसा मसीह के पोस्टर और धार्मिक कैलेंडर मिले हैं। पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति अपने आप को अलवर CMHO का भाई बताया।

मुझे और मेरी पत्नी को पीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए
रविंद्र ने बताया- विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर हमारे साथ मारपीट की। मुझे, मेरी पत्नी और भतीजी को पीटा। मेरी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। कार्यकर्ता चर्च में घुस गए। हम लोग प्रार्थना कर रहे थे। हम 20-25 लोग थे। कार्यक्रम के दौरान ही घुसकर हंगामा किया। रविंद्र के रिश्तेदार फूल सिंह ने कहा- मैं डीग से अपने भाई से मिलने आया था। मुझे पैर पकड़ घसीटा। सिर फोड़ दिया।

पुलिस ने कार्रवाई की तो कुछ लोग भागकर पड़ोस के मकान में घुस गए। विहिप कार्यकर्ता उन्हें पकड़ने दौड़े।
पुलिस ने कार्रवाई की तो कुछ लोग भागकर पड़ोस के मकान में घुस गए। विहिप कार्यकर्ता उन्हें पकड़ने दौड़े।

परमात्मा का सत्संग चल रहा था, अचानक हंगामा हुआ
हिरासत में ली गई मथुरा जिले के मगोर्रा की रहने वाली महिला वीरमति ने बताया- मैं सत्संग सुनने के लिए भरतपुर आई थी। यहां बीमार लोगों को ठीक किया जाता है। मेरा बेटा बीमार था। वह कई दिनों से जयपुर में भर्ती था। सत्संग में मैंने परमात्मा से प्रार्थना की तो वह ठीक हो गया। मकान में आज परमात्मा का सत्संग चल रहा था। अचानक वहां हंगामा हो गया। मकान के मालिक रविंद्र के साथ मारपीट की गई।

थानाधिकारी ने मामले में कुछ भी कहने से किया इनकार
मथुरा गेट थाना इंचार्ज करण सिंह राठौड़ से इस मामले पर बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उधर, पुलिस डिटेन किए गए 28 लोगों में से रविंद्र कुमार, फूल सिंह और रविंद्र की पत्नी से पूछताछ कर रही है, जबकि बाकी 25 लोगों को धारा 151 में गिरफ्तार दिखाकर एडीएम सिटी श्वेता यादव के सामने पेश किया।

सिमको फैक्ट्री के पास मकान में धर्मांतरण कराने के आरोप में 28 लोगों को डिटेन किया गया है। तस्वीर मकान के बाहर की है।
सिमको फैक्ट्री के पास मकान में धर्मांतरण कराने के आरोप में 28 लोगों को डिटेन किया गया है। तस्वीर मकान के बाहर की है।
आरोप है कि वीएचपी कार्यकर्ताओं ने मकान में प्रार्थना सभा में लोगों से मारपीट की गई। एक व्यक्ति को सिर में चोट आई है, जबकि महिला के कपड़े फट गए।
आरोप है कि वीएचपी कार्यकर्ताओं ने मकान में प्रार्थना सभा में लोगों से मारपीट की गई। एक व्यक्ति को सिर में चोट आई है, जबकि महिला के कपड़े फट गए।
मकान में प्रार्थना सभा में शामिल महिलाओं और अन्य लोगों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ट्रक लेकर पहुंची।
मकान में प्रार्थना सभा में शामिल महिलाओं और अन्य लोगों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ट्रक लेकर पहुंची।
पुलिस महिलाओं को जीप में बैठाकर मथुरागेट थाने लाई। पूछताछ की गई।
पुलिस महिलाओं को जीप में बैठाकर मथुरागेट थाने लाई। पूछताछ की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet