[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : रोडवेज कर्मचारी का धरना जारी:कल से चक्का जाम की चेतावनी, डिपो परिसर में धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : रोडवेज कर्मचारी का धरना जारी:कल से चक्का जाम की चेतावनी, डिपो परिसर में धरना

रोडवेज कर्मचारी का धरना जारी:कल से चक्का जाम की चेतावनी, डिपो परिसर में धरना

झुंझुनूं  : झुंझुनूं डिपो में रोडवेज कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से दो दिन से डिपो के मुख्य गेट पर धरना दिया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए वेतन विसंगतियों को दूर करने, नई बसें खरीदने, कर्मचारियों की भर्ती करने सहित विभिन्न मांग की।

कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी काफी समय से मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। उसके बावजूद ध्यान नही दिया जा रहा है। इससे कर्मचारी में आक्रोश बढ़ रहा है।

रोडवेज कर्मचारी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। पिछले दो माह से 21 सूत्री मांगों को लेकर अलग अलग तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं।

कल से चक्का जाम का ऐलान

सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष गजराज कटेवा ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के 52 डिपो और तीन कार्यशाला में समय पर वेतन, पेंशन भुगतान, जीपीएफ पेंशन का विकल्प खोलने, बसें खरीदने, नई भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना दिया जा रहा है।. सरकार ने वार्ता नहीं की तो 23 नवंबर की मध्यरात्रि से 24 नवंबर की मध्यरात्रि तक रोडवेज बसों का चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान बडी संख्या में रिटायर्ड और वर्किंग कर्मचारी धरने पर मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker